उम्रकैद की सजा पाए पूर्व प्रधान ने खुद को गोली से उड़ाया
BY Suryakant Pathak29 July 2017 2:27 AM GMT

X
Suryakant Pathak29 July 2017 2:27 AM GMT
24 साल पहले हुई हत्या के एक मामले में पिछले साल दोषी ठहराए गए पूर्व प्रधान ने पुलिस के डर से खुदकुशी कर ली। उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। तभी से वह पुलिस की पकड़ से दूर था।
यह सनसनीखेज मामला लोनार क्षेत्र के सदुल्लीपुर में हुआ। खुद को गोली से उड़ाने वाले सुरेश पाल सिंह (70) गांव के प्रधान भी रह चुके थे। 13 मार्च 1983 को क्षेत्र में राधेश्याम की हत्या हो गई थी। राधेश्याम के भाई श्रीकेशन ने सुरेश पाल सिंह व उनके पिता जंगी सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिछले साल 16 मार्च 2016 को हाईकोर्ट ने सभी को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसमें तीन लोग जेल में हैं, मगर सुरेश पाल सिंह पुलिस की पकड़ से दूर था। गुरुवार को भी गांव में पुलिस आई थी। लोगों से पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि इसी से परेशान होकर शुक्रवार सुबह सुरेश ने तमंचे से खुद को गोली मार ली।
Next Story