Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

लड़की ने लौटाई बारात, सेहरा बांधकर थाने पहुंचा दूल्हा

लड़की ने लौटाई बारात, सेहरा बांधकर थाने पहुंचा दूल्हा
X
बैंडबाजा शहनाई लेकर निकाह करने जा रहे युवक के पैरों के नीचे से उस समय जमीन खिसक गई जब लड़की वालों ने निकाह के दिन शादी करने से इंकार कर दिया। वर पक्ष ने कोतवाली में जाकर घटना की सूचना दी जिस पर पुलिस ने लड़की पक्ष को थाने में बुलाया। वहां लड़की पक्ष ने दूल्हे का चाल चलन ठीक न होने का आरोप लगाकर निकाह करने से इंकार कर दिया।
हुआ यूं कि नगर के मोहल्ला बाजारगंज कोरियाना के रफीक खां के पुत्र तौसीफ का निकाह नगर के ही मोहल्ला शुक्लापुर की युवती से तय हुआ था। इसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही थी। पांच दिन पूर्व उबटन की रस्म अदा की गई और शुक्रवार को बारात जानी थी, जिसके लिए दूल्हा सजधजकर बैंड बाजे के साथ बारातियों सहित जाने की तैयारियां कर रहा था। तभी अचानक लड़की पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया और लड़के वालों को फोन पर सूचना दे दी।
अचानक शादी के इंकार किए जाने से वर पक्ष के परिवार में हड़कंप मच गया और सेहरा बांधे दूल्हे सहित तमाम बाराती तहरीर लेकर थाने पहुंच गए। दूल्हा पक्ष का यह भी कहना है कि निकाह की तैयारी में वाहनों के किराया, सेहरा सहित तमाम कामों में हजारों रुपये खर्च हो गए। पुलिस ने लड़की पक्ष को थाने बुलाया जहां लड़की के पिता बच्छन ने लड़के का मकान दलित बस्ती में होने आदि का आरोप लगाते हुए शादी करने से इंकार कर दिया। उसने यह भी कहा है कि लड़के के चाल चलन की जानकारी होने पर लड़की निकाह करने से इंकार कर रही है और उसने यह सूचना दूल्हा पक्ष को शुक्रवार सुबह ही दे दी थी। उधर प्रभारी कोतवाली डीके सिंह का कहना है कि लड़की बालिग है, उसका जो भी निर्णय होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी और लड़की को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।
Next Story
Share it