Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

लोहिया वाहिनी अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र ने अधिवक्ताओं संघ किया वृक्षारोपण-जेपी यादव

लोहिया वाहिनी अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र ने अधिवक्ताओं संघ किया वृक्षारोपण-जेपी यादव
X
जौनपुर। दीवानी न्यायालय मे लोहियावाहिनी के अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र ने परिसर में वृक्षारोपण किया। अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने वृक्षों के महत्व को बताते हुए कहा कि वृक्ष पृथ्वी और मनुष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। अतः हम सब के लिए वृक्ष लगाना बहुत ही पुनीत कार्य है। साथ ही ये भी कहा कि बढ़ती जनसंख्या व उद्योग के कारण पर्यावरण दूषित हो गया है। दूषित पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है। इस अभियान से हरियाली और खुशहाली का रास्ता निकलता है। वनों से वर्षा का संतुलन बना रहता है। इस अवसर पर अधिवक्ता राजीव , रमेश सोनी,संजीव नागर, सुशील सिंह,मोहित तिवारी ,सपा लोहियावाहिनी के उपाध्यक्ष विनोद यादव सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
Next Story
Share it