Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > जानकीघाट बड़ास्थान मंदिर में सावन झूला पर बह रही देर शाम गीत संगीत की रसधार
जानकीघाट बड़ास्थान मंदिर में सावन झूला पर बह रही देर शाम गीत संगीत की रसधार
BY Suryakant Pathak28 July 2017 5:52 AM GMT

X
Suryakant Pathak28 July 2017 5:52 AM GMT
अयोध्या। वासुदेव यादव,
राम नगरी में सावन झूला मेला का गत दिन आरंभ मणि पर्वत मेला के साथ शुरू हो चुका है, जाकि रक्षाबंधन तक चलेगा। आजकल राम नगरी के हर एक मंदिर में संत-महंत भक्तगण अपने युगल आराध्य को मंदिर में देर शाम झूला झूलाकर अपने मनोरथ को पूर्ण कर रहे है।
इस दौरान पूरी अयोध्या में भक्तिमय वातावरण दिख रहा हैं। नगर में लाखों की भीड़ रहती है। सभी मंदिरों में देर शाम गीत, संगीत और कत्थक नृत्य की त्रिवेणी प्रवाहित हो रही है, तो वही सखियों का नृत्य और गायन वादन में भक्तों को खूब आनंद मिल रहा है। जबकि भक्तगण मठ-मंदिरों में जाकर दर्शन पूजन अर्चन कर रहे है। सावन मास में नागेश्वरनाथ और क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ के भक्तगण सुबह सरयू स्नानकर जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण कर रहे है।
इस दौरान सिद्धपीठ जानकीघाट बड़ास्थान मंदिर के रसिकपीठाधीश्वर महंत जनमेजयशरण महराज और कोठारी नंदलालदास के पावन सानिध्य में देर शाम सावन की बहार मंदिर में छाई है। यहा पर देर शाम गीत संगीत और कत्थक नृत्य की जमकर रसधार प्रवाहित हो रही है। मंदिर के महंत जनमेजयशरण महराज ने बताया है कि भक्तमगण अपने आराध्य को झूला झूलाकर अपना जीवन धन्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि भगवान को झूला-झूलाने का अवसर भाग्यवान भक्तों को ही मिलता है। इस दौरान अयोध्या के आएं संत-महंत आदि को कोठारी नंदलालदास महराज के द्वारा माला पहनाकर अंग वस्त्र आदि भेंटकर व ईत्र लगाकर स्वागत सत्कार किया गया।
कार्यक्रम में पुजारी महंत रामशंकरदास, पुजारी जगदीशशरण, दिगंबरदास, महंत भानूदास, नागा महंत रामलखनदास,, आशीष शास्त्री, एडवोकेट ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, राजेश पाण्डेय, दुर्गेश पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय व अमित पाण्डेय सहित शैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे। इसके अलावा अयोध्या के अनेकानेक मंदिरों में देर शाम से मध्यरात्रि तक धार्मिक आयोजनों की धूम मची हुई है। इसी के चलते नगर में काफी सुरक्षा का भी जिला प्रशासन ने इंतजाम किया है।
Next Story