सपा ही नहीं परिवार को एकजुट करने का कर रहा हूं पूरा प्रयास : शिवपाल

शहर में सपा नेता का जगह-जगह स्वागत
आजमगढ़ : सपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि. के सभापति शिवपाल सिंह यादव दो दिवसीय प्रवास के लिए गुरुवार को जिले में पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। माहुल प्रतिनिधि के अनुसार सपा नेता श्री यादव जिले के शाहगंज जौनपुर सीमा पर बिलारमऊ शाम चा बजे पहुंचे। अंबारी होते हुए शाम पांच बजे माहुल बाजार पहुंचे तो पूर्व विधायक डा. हाफिज इरशाद ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामदर्शन यादव ,पूर्व मंत्री मलिक मसूद, बबलू सिंह, जाहिद आदि थे। अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार प्रदेश के पूर्व लोक निर्माण व सिंचाई मंत्री का अतरौलिया पहुंचने पर रामप्यारे यादव व फूलचंद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पूर्व विधायक सुरेंद्र मिश्र, सोमनाथ यादव, घनश्याम यादव, पप्पू यादव आदि थे। मंदुरी हवाई पट्टी के सामने अभिषेक सिंह आशू, र्सिकट हाउस में हर्षवर्धन अग्रवाल आदि ने स्वागत किया।
आजमगढ़ : सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने सपा के लोगों को समय दिया है कि जल्द से जल्द एकजुट हो जाएं। यदि एक-डेढ़ महीने में सपा के लोग एकजुट नहीं हुए तो सेक्यूलर मोर्चा का गठन किया जाएगा। यह बातें उन्होंने गुरुवार की रात रेलवे स्टेशन के दामोदर कुंज स्थित अजमतगढ़ कोठी में रात्रि भोज के पहले प्रेस-प्रतिनिधियों से वार्ता में कही।
सपा नेता ने कहा कि हालांकि इसका असर महा गठबंधन पर भी पड़ेगा लेकिन जो हालात हैं उस पर कुछ ने कुछ सोचना तो है ही। उन्होंने कहा कि हम सपा के लोगों को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं। सभी को सामाजिक न्याय दिलाना चाहते हैं।
प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस समय व्यापारी, किसान, मजदूर सभी परेशान हैं। इसी लिए सभी को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए इस समय प्रदेश के सभी जनपदों में जा रहे हैं।
एक बार पुन: जोर देकर कहा कि सपा ही नहीं परिवार को एकजुट करने का पूरा प्रयास कर रहा हूं। जोर देकर कहा कि मुलायम सिंह यादव हमारे नेता हैं और हम उन्हीं के साथ हैं। बिहार में एक बार पुन: नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि समय आया तो हम भी सेक्यूलर मोर्चा बनाएंगे।
इसके पूर्व र्सिकट हाउस में उनका सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े के साथ माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। सपा नेता ने र्सिकट हाउस के सभागार में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बैंक कामकाज की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रेलेव स्टेशन स्थित दामोदर कुंज पर हर्षवर्धन अग्रवाल के आवास पहुंचे जहां उनका आरती और फूलमाला से जोरदार स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में दीपक अग्रवाल, अभिषेक सिंह आसू, ज्ञानेंद्र सिंह, सहजानंद पांडेय, कैलाश यादव, सुधीर अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, उदय प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह, परमानंद पांडेय आदि शामिल थे।
सुरक्षाकर्मियों ने मीडिया को रोका
अतरौलिया: क्षेत्र के गदनपुर में सपा नेता शिवपाल यादव के निर्धारित स्वागत कार्यक्रम की खबर की कवरेज करने गए मीडिया र्किमयों को पूर्व मंत्री के सुरक्षार्किमयों ने स्वागत स्थल पर जाने से रोक दिया। इस बात को लेकर नोक-झोंक भी हुई। सुरक्षा र्किमयों का तर्क था कि उस स्थान पर अभी जगह नहीं है, बाद में जाने दिया जाएगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मात्र 13 मिनट के अंदर ही शिवपाल यादव स्वागत के बाद वहां से निकल पड़े।