Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

विधानभवन में इंट्री पास बनवाते कटी सपा नेता की जेब

विधानभवन में इंट्री पास बनवाते कटी सपा नेता की जेब
X
हजरतगंज थाने में दर्ज हुई एफआईआर, जेब में थे एक लाख रुपएलखनऊ। निज संवाददाताविधानभवन में एमएलसी से मिलने के लिए पहुंचे सपा के जिलाध्यक्ष की जेब काट ली गई। घटना के वक्त सपा नेता विधानभवन में जाने के लिए इंट्री पास बनवा रहे थे। उन्होंने हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। राम सहाय आगरा के सपा जिलाध्यक्ष हैं। शुक्रवार को वह एमएलसी राजपाल कश्यप से मिलने के लिए विधान भवन आए थे। विधान सभा गेट नंबर नौ के बाहर वह इंट्री पास बनवा रहे थे। जहां काफी भीड़ थी। उसी दौरान किसी ने राम सहाय की जेब में रखा पर्स निकाल लिया। राम सहाय ने कुछ देर बाद जब जेब में हाथ डाला तो पर्स गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने आस-पास तलाश पर कोई नहीं मिला। राम सहाय ने वारदात की जानकारी चौकी इंचार्ज दारूलशफा संजय गुप्ता को दी। सपा नेता ने बताया कि पर्स में एक लाख रुपए व जरूरी कागज थे। इंस्पेक्टर हजरतगंज आनंद शाही ने बताया कि जिलाध्यक्ष की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
Next Story
Share it