Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

बसपा के पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव "करेली" की तलाश में छापेमारी

बसपा के पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करेली की तलाश में छापेमारी
X
आय से अधिक संपत्ति के मामले में शासन से चार्जशीट दाखिल करने की मंजूरी मिलने के बाद पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव की तलाश तेज हो गई है। आज गोरखपुर में विजिलेंस की टीम ने कई जगह पर पूर्व मंत्री यादव की तलाश में छापा मारा। चंद्रदेेव राम यादव प्रदेश की मायावती सरकार में मंत्री थे।
आय से अधिक संपत्ति के मामले में लखनऊ जेल में बंद रहे पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव को गिरफ्तार करने के लिए गोरखपुर विजिलेंस की टीम ने छापेमारी शुरू कर दी है। एसपी के निर्देश पर आजमगढ़ में उनके कई ठिकानों पर टीम गई लेकिन पूर्व मंत्री नहीं मिले। उनकी गिरफ्तारी के लिए आजमगढ़ पुलिस को हुकुम तहरीरी भी भेजी गई है।
आजमगढ़, मुबारकपुर के भम्मौर निवासी पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव के पास आय से अधिक संपत्ति होने की जांच गोरखपुर विजिलेंस की टीम कर रही थी। छानबीन में आरोप सही मिलने पर एसपी विजिलेंस कुश सौरभ ने पूर्व मंत्री के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने की शासन से मंजूरी मांगी थी। आदेश मिलने के बाद चंद्रदेव राम की गिरफ्तारी के लिए विजिलेंस ने छापेमारी शुरू कर दी है।
एसपी कुश सौरभ ने बताया कि पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम के खिलाफ विजिलेंस कोर्ट गोरखपुर में चार्जशीट दाखिल होगा। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। आजमगढ़ पुलिस को भी हुकुम तहरीरी भेजी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जायेगा।
Next Story
Share it