Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

जलाभिषेक आज, 131 फीट तिरंगा कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र

जलाभिषेक आज, 131 फीट तिरंगा कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र
X
देशभर में चल रही सावन की पवित्र कांवड़ यात्रा में एक ऐसी कांवड़ सामने आई है जो देश भक्ति की मिसाल देते हुए लोगों का ध्यान खींच रही है। यह कांवड़ उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की है। अभी तक आपने, आपने चार प्रकार की कांवड़ सामान्य कांवड, डाक कांवड़, खड़ी कांवड़ और दांडी कांवड़ के बारे में ही सुना होगा लेकिन सहारनपुर के कुछ शिवभक्त इस बार अनोखी कांवड़ यात्रा की है। इस कांवड़ यात्रा का नाम है तिरंगा कांवड़ यात्रा।
131 फीट की तिरंगा कांवड़ सहारनपुर में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शिवधाम सेवा कांवड़ समिति की ओर से पहली बार धर्म नगरी हरिद्वार से पदयात्र कर 131 फुट लंबी तिरंगे की विशाल कांवड़ शहर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।
इस दौरान विशाल कांवड़ को देखने वालों को हजारों की संख्या में भीड़ लगी रही। कावड़ियों ने बताया कि यह विशाल कांवड़ क्षेत्र में प्रथम बार लाई गई है। तिरंगा कांवड़ का नेतृत्व खुद देवों के देव महादेव कर रहे हैं। लोगों में देश भक्ति का जुनून भरने वाली यह कांवड़ यात्रा अपने आप में अनोखी साबित हो रही है।
तिरंगा कांवड़ यात्रा आज त्रयोदशी को शहर के श्री भूतेश्वर मंदिर पहुंच रही है। यहां पहुंचकर टोली के सभी कांवड़ियां भगवान शिव को जल अर्पित करेंगे। बताया जा रहा है कि शहर के अंदर मंदिर तक पहुंचने में तिरंगा कांवड़ को 12 घंटे तक समय लगता है। इसे 80 कांवडि़यों की टोली हरिद्वार से सहारनपुर लाई है।
आज सुबह से ही त्रयोदशी का भगवान आशुतोष का जलाभिषेक शुरू हो गया। वहीं, कांवड़िए शुक्रवार रात नौ बजकर 50 मिनट से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। यह क्रम शनिवार सुबह छह बजे तक चलेगा। आचार्य अमित भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार रात 9 बजकर 50 मिनट से शिवरात्रि शुरू हो रही है और शनिवार छह बजे तक रहेगी। हालांकि पूरे दिन में श्रद्धालु किसी भी समय भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्या बुद्धि के लिए शहद से, घर की शांति के लिए बेल के रस से, समस्त मनोकामनाओं के लिए गंगाजल से देवों के देव महादेव का जलाभिषेक करें। मंदिरों और घरों में शिव पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं ने अपनी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
गुरुवार को सहारनपुर में देहरादून रोड से डाक कांवड़ लेकर अंबाला की ओर जाते भोले के भक्त।
Next Story
Share it