लोकसभा में बोले मुलायम- पाक से बड़ा दुश्मन है चीन
BY Suryakant Pathak19 July 2017 7:07 AM GMT

X
Suryakant Pathak19 July 2017 7:07 AM GMT
संसद के मानसून सत्र में विपक्ष ने सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। विपक्ष ने सरकार को 6 मुद्दों पर घेरने की योजना बनाई है। संसद में भीड़ द्वारा होने वाली हत्या, भारत-चीन विवाद, किसान आत्महत्या, अमरनाथ यात्रा पर हुए आतंकी हमले और CBI और ED का प्रयोग विपक्ष के लिए करने पर बहस हो रही है।वहीं नोटबंदी और GST के प्रभावों पर भी विपक्ष चर्चा के लिए तैयार है। राज्यसभा में मंदसौर गोलीकांड का मामला गूंजा।
आपको बता दें कि मानसून सत्र की शुरूआत हंगामे भरी रही है। मंगलवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने नाराज होकर सदन से इस्तीफा दे दिया था। मायावती की सभापति कुरियन से बहस हुई थी जिसके बाद वो सदन से बाहर चली गईं थी। कांग्रेस ने मायावती का समर्थन किया था और इस मुद्दे पर वॉकआउट किया था। मायावती मामले पर भी संसद में हंगामा हो सकता है।
एसपी नेता मुलायम सिंह ने लोकसभा में कहा कि भारत का सबसे बड़ा दुश्मन चीन है, वह हमले की तैयारी कर रहा है। भारत सरकार को चीन मामले पर जवाब देना चाहिए। उन्होनें कहा कि पाकिस्तान से बड़ा दुश्मन चीन है। भारत को भूटान की रक्षा करनी चाहिए।
राज्यसभा में गोरक्षा के नाम पर हिंसा का मुद्दा उठा, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में एक नई परंपरा आ गई है, गोरक्षा के नाम पर भीड़ तंत्र हिंसा कर रहा है। उन्होंने कहा कि हिंसा पर सरकार को नियम बदलने चाहिए। वहीं सरकार ने कहा कि नियम बदलने की जरूरत नहीं है।
Next Story