अबरार, निजाम, आबाद सहित 10-12 लोगो ने बाचा राम का घर फूंक दिया
BY Suryakant Pathak18 July 2017 4:53 AM GMT

X
Suryakant Pathak18 July 2017 4:53 AM GMT
अलीगढ़ - यहां के जलाली में एक संप्रदाय के लोगों ने दूसरे संप्रदाय के लोगों पर मकान में आग के हवाले करने के साथ महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप है।
अलीगढ़ के जलाली में आज तड़के ही दो संप्रदाय के लोग आमने-सामने हो गए। मुस्लिमों पर दूसरे संप्रदाय के लोगों के मकान को आग के हवाले करने का आरोप है। इस आग में चार महिलाएं झुलसी गई है। इस विवाद की जड़ कल खेत पर बोरिंग को लेकर झड़प को माना जा रहा है। आरोप है कि बाचा राम के खेत पर पास के खेत मालिक अबरार, आबाद व निजाम बोरिंग करा रहे थे । इसका विरोध करने पर विवाद हो गया।
आज अबरार, निजाम, आबाद सहित 10-12 लोग बाचा राम के अबुल फजल मोहल्ला के घर आये और मारपीट करने के बाद घर को आग लगा दी। इस दौरान महिलाओं से भी अभद्रता की गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस माहौल को नियंत्रण करने के प्रयास में है।
Next Story