YSR कांग्रेस नायडू के साथ,कहा-तेलुगू हैं साथ देंगे
BY Suryakant Pathak18 July 2017 2:55 AM GMT

X
Suryakant Pathak18 July 2017 2:55 AM GMT
वेंकैया नायडू आज उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए नामांकन भरेंगे। नायडू एनडीए उम्मीदवार हैं और विपक्ष की ओर से गोपालकृष्ण गांधी भी नामांकन भरेंगे। आंकड़ों से अनुमान लगाया जा रहा ह उन्हें कई लोगों का समर्थन मिल रहा है। समाचार एजेंसियों के मुताबिक नायडू का पलड़ा भारी होता नजर आ रहा है।
वाईएसआर कांग्रेस ने भी नायडू का समर्थन करने का ऐलान किया है। दरअसल, अमित शाह ने वाईएसआरसी प्रमुख वाईएस जगनमोहन रेड्डी को फोन किया था, इसी दौरान जगनमोहन रेड्डी ने शाह को समर्थन का भरोसा दिया।
जगन ने कहा, 'तेलुगू होने के नाते हम लोग वेंकैया नायडू को अपना समर्थन देंगे। हमारी पार्टी का रुख यह रहा है कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष जैसे संवैधानिक पदों के चुनाव निर्विरोध हों। इसलिए हम लोग उन्हें अपना पूर्ण समर्थन देंगे।
चंद्रबाबू नायडू ने बयान दिया कि उनके अपार राजनैतिक अनुभव को देखते हुए वेंकैया उपराष्ट्रपति पद के लिए बिल्कुल सक्षम उम्मीदवार हैं। मेरी ओर से उन्हें हार्दिक बधाई।
Next Story