Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

बेंगलुरु की DIG(जेल) डी.रूपा का तबादला, DG (कारागार) पर गंभीर आरोप लगाए थे

बेंगलुरु की DIG(जेल) डी.रूपा का तबादला, DG (कारागार) पर गंभीर आरोप लगाए थे
X
बेंगलुरु। शशिकला स्पेशल किचन मामले में पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी बेंगलुरु की DIG(जेल) डी.रूपा ने अपने वरिष्ठ अधिकारी को सवालों के घेरे में खड़ा किया है। उप महानिरीक्षक (कारागार) डी रुपा ने आरोप लगाया है कि अन्नाद्रमुक (अम्मा) की नेता वी के शशिकला को जेल में तरजीही सुविधाएं देने में जेल के वरिष्ठ अफसरों का हाथ है और उन्होंने इसके लिए 2 करोड़ रुपए की रिश्वत ली है।

और आज ही बेंगलुरु की DIG(जेल) डी.रूपा का तबादला ट्रैफिक विभाग में किया गया
उप महानिरीक्षक (कारागार) डी रुपा ने पुलिस महानिदेशक (कारागार) एच एस सत्यनारायण राव को बुधवार को एक रिपोर्ट सौंपी, जिसमें ये आरोप लगाये गये हैं। दस जुलाई को केंद्रीय कारा के दौरे के बाद अपने चार पृष्ठ की रिपोर्ट में रुपा ने कहा कि जेल नियमों की अवहेलना करते हुए शशिकला के लिए विशेष किचन बनाया गया है।
Next Story
Share it