काशी के लाल ने छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग में किया टॉप
BY Suryakant Pathak16 July 2017 4:40 PM GMT

X
Suryakant Pathak16 July 2017 4:40 PM GMT
वाराणसी - चोलापुर क्षेत्र के एक प्रतिभावान युवक ने छत्तीसगढ़ राज्य में लोकसेवा आयोग की परीक्षा में टॉप कर चोलापुर ही नहीं, पूरी काशी का मान बढ़ाया है। इमिलिया गांव निवासी पेशे से किसान रामाश्रय सिंह के पुत्र ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ज्ञानेंद्र ने यह परीक्षा पांच नवंबर 2014 को दी थी। इस परीक्षा का परिणाम अब जाकर 12 जुलाई को आया है।
उनकी इस उपलब्धि के बाद पूरे गांव में हर्ष है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आज भी खपरैल के मकान में रहने वाले किसान रामाश्रय अपने पुत्र की इस कामयाबी पर फूले नहीं समा रहे हैं। वो हंसते हुए याद करते हैं -एक समय ज्ञानेंद्र जब छोटा थ तब उसकी शरारतों से पूरा गांव परेशान रहता था। खूब शिकायतें आती थीं ...आज यह दिन भी है। ग्रामवासी आज अपने गांव के युवा की इस सफलता पर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
Next Story