Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

राजधानी में लूटपाट के बाद दो बुजुर्ग महिलाओं की हत्या

राजधानी में लूटपाट के बाद दो बुजुर्ग महिलाओं की हत्या
X
राजधानी लखनऊ के गुड़म्बा इलाके में लूटपाट के बाद दो बुजुर्ग महिलाओं की हत्या कर दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। पुलिस हत्या और लूटपाट के मामले में सभी एंगल से जांच-पड़ताल कर रही है।
पुलिस के अनुसार मारी गईं बुजुर्ग महिलाओं के नाम सिंदल और जुगुल हैं। दोनों की उम्र करीब 65 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में उनकी गला दबा कर हत्या करने की बात सामने आई है। दोनों महिलाएं वहां अकेली रहती थीं। छानबीन में वहां लूटपाट के भी संकेत मिले हैं। उनके कमरों का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला।
पहले तो इस मामले में स्थानीय पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई, पर अफसरों को हत्या की जानकारी मिलने के बाद उन्हें फटकार पड़ी तो पुलिस कर्मी जांच के लिए मौके पर पहुंचे। राजधानी में हाल ही में पड़ी दो डकैती के बाद अब महिलाओं के डबल मर्डर और लूट का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। एसएसपी ने भी मौके पर पहुंच कर पुलिस कर्मियों आदि से मामले की जानकारी ली। डॉग स्वायड ने भी मौके पर पहुंच कर छानबीन की।
Next Story
Share it