Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

पूर्व भाजपा विधायक ने खुद को गोली से उड़ाया

पूर्व भाजपा विधायक ने खुद को गोली से उड़ाया
X
पीलीभीत- पूर्व भाजपा विधायक सुखलाल ने रविवार सुबह अपने आवास पर रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुखलाल 2007-12 में बरखेड़ा सीट से विधायक रहे थे। बीमारी के चलते सुसाइड की बात सामने आ रही है।
बरखेड़ा निवासी सुखलाल पीलीभीत की वसुंधरा कालोनी में परिवार के साथ रहते थे औऱ पूर्व बैंक मैनेजर थे। पिता किशनलाल सात बार विधायक रहे थे। पिता के निधन के बाद सुखलाल बैंक की नौकरी छोड़कर राजनीति में आये थे।
2007 में पीलीभीत की बरखेड़ा सीट से जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद भी कई चुनाव लड़े थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, पूर्व विधायक सुखलाल गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। सुबह वसुंधरा कालोनी स्थित आवास पर उन्होंने अखबार पढ़ते हुए लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद कनपटी में गोली मार ली।
उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूर्व विधायक का शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। सुखलाल की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पीलीभीत के राजनीतिक हलकों में शोक व्याप्त है।
Next Story
Share it