Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

त्राल एनकाउंटर: दोनों तरफ से गोलीबारी जारी, दो आतंकी ढेर

त्राल एनकाउंटर: दोनों तरफ से गोलीबारी जारी, दो आतंकी ढेर
X
जम्मू कश्मीर के त्राल में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। एनकाउंटर में जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया। फिलहाल दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। बताया जा रहा है कि 1-2 आतंकी एक पहाड़ी गुफा में छिपे हुए हैं। यह एनकाउंटर शनिवार (15 जुलाई) की सुबह त्राल के सतोरा में शुरू हुआ। मारे गए आतंकियों में से एक आतंकी पाकिस्तान का बताया जा रहा है। जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ वक्त से घुसपैठ और सीज फायर के उल्लंघन की घटनाएं बढ़ गई हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद माना जा रहा था कि अब ऐसी वारदातों में कमी आएगी। लेकिन अबतक ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला।
बीते दिनों अनंतनाग में अमरनाथ के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर हमला हुआ था। हमले में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। वहीं 21 लोग घायल हो गए थे। उस बस में ज्यादा श्रद्धालु गुजरात के थे। हमले को लेकर कई तरह की बातें की गई। शुरुआत में कहा गया कि आतंकी सुरक्षा जवानों को निशाना बनाना चाहते थे लेकिन बस बीच में आ गई। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि आतंकी बस को ही निशाना बनाना चाहते थे।
हमले की वजह से मोदी सरकार बैकफुट पर भी आ गई। देशभर में मोदी सरकार की कश्मीर नीति का विरोध किया गया। विपक्ष के साथ-साथ शिवसेना ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा। इसके साथ ही लोगों ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपना विरोध जताया।
Next Story
Share it