Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

यूपी में अब जान बचाना मुश्किल: मनीष सिंह

यूपी में अब जान बचाना मुश्किल: मनीष सिंह
X
देवरिया : समाजवादी युवज़न सभा के राष्ट्रीय महासचिव मनीष सिंह ने अपने ज़िले देवरिया में हो रहे सिलसिलेवार हत्याओं पर अफ़सोस जताते हुए कहा की देवरिया का सियासत में बहुत सम्मान था। लोगों के अन्दर एक दूसरे को लेकर आदर भाव था। आज हालात बहुत ख़राब हो गये है।सड़कों पर अपने जान की सुरक्षा की चिंता लगी रह रही है।आम जन घबराया हुआ है।सबके परिवार के लोग अब चिंता में रहने लगे है।क़ानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गयी है।अधिकारी और भाजपा के नेता पैसा कमाने में लगे है।जनता से सरोकार पूरी तरह समाप्त हो गया है।देवरिया के पुलिस अधीक्षक भाजपा के नेताओं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संगठन हिन्दू युवा वाहिनी की ख़ुशामदी में लगे है जिसका परिणाम है की अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। समूचा प्रदेश आज अराजकता के माहौल में जी रहा है।कब कहा किसकी जान चली जाय ये कोई नहीं जनता। आगे मनीष सिंह ने कहा की अखिलेश यादव की सरकार में अपराध पर पूरा नियंत्रण था और जनता भय में नहीं वक़्त गुज़ारती थी।आज कहा पर बलात्कार हो जाय, कहा पर हत्या हो जाय,किसका घर लूट लिया जाय,किसका अपहरण हो जाय,किससे फिरौती माँग की जाय ये कोई नहीं जानता है। अब जनता अपने निर्णय पर अफ़सोस कर रही है। भाजपा केमुख्यमंत्री पूर्वांचल के गोरखपुर से आते है परन्तु बग़ल के ज़िला देवरिया सहित पूरे सूबे में हर रोज़ हत्याओं का बाढ़ आ गया है। निरंकुश प्रशासन और निरंकुश भाजपा के नेताओं के वजह से आज हालात बद से बदतर होता जा रहा है ।अपराध मुक्त उत्तरप्रदेश अब अपराध युक्त प्रदेश हो गया है।उत्तर प्रदेश अब जल रहा है जंगल राज पूरी तरह से आ गया है और जीवन लोगों का जीना दूँभर हो गया है।
Next Story
Share it