Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

अमरनाथ आतंकी हमले पर बोले BJP विधायक- ये हिंदुओं का देश है, हज नहीं करने देंगे

अमरनाथ आतंकी हमले पर बोले BJP विधायक- ये हिंदुओं का देश है, हज नहीं करने देंगे
X
अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के बाद भाजपा के विधायक ब्रजभूषण का नफरत फैलाने वाला बयान सामने आया है। यूपी के चरखारी से बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत एक वायरल वीडियो में मुस्लिम के ख‌िलाफ जहर उगलते नजर आए।
उन्होंने कहा, अमरनाथ यात्रियों पर हमला करने वालों को नष्ट कर देना चाह‌िए। उनक औकात क्या है जो हमारे देश में रहते हैं।
ये पूरा विश्व जानता है कि जब पूरा देश आजाद हुआ था तो मुसलमान और हिंदुओं को हिंदुस्तान दिया था। ये हिंदुओं का देश है। अल्पसंख्यकों का देश नहीं है।
मुसलमान कहते हैं क‌ि हम इस मुल्क में पैदा हुए हैं हमें यहां से कोई भगा नहीं सकता है। अगर हम भगाने की बात करेंगे तो इस मुल्क में रह भी नहीं पाओगे। उन्होंने ये भी कहा क‌ि हमारे देश की सरकारें इनको हज सब्सिडी देती है।
हम हिंदू कभी हज यात्रा जाने से नहीं रोकते, बल्क‍ि उनका सम्मान करते हैं। आने वाले समय में 100 करोड़ लोग राम मंदिर जरूर बनाएंगे। अगर मुस्लिम समाज के लोग मंदिर बनने से रोकने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें भी मक्का मदीना जाने से रोकने का काम किया जाएगा। यह काम आपका विधायक गुड्डू राजपूत करेगा।
Next Story
Share it