Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

बोल बम के नारों से गुंजायमान हो रही राम नगरी

बोल बम के नारों से गुंजायमान हो रही राम नगरी
X
अयोध्या। फैज़ाबाद , वासुदेव यादव
श्रीराम की पावन जन्म स्थली अयोध्या में सावन के पहले सोमवार पर अद्भुत दृश्य देखने को मिला। आज से पूर्व जिस नगरी में प्रतिदिन श्रीराम नाम का जय घोष होता था। आज वहां पर जय श्री राम के नारों के साथ हर हर महादेव और बोल बम के नारे गूंजते नजर आए। सावन के पहले सोमवार के मौके पर ब्रह्म मुहूर्त से ही राम नगरी अयोध्या में शिव भक्तों की भीड़ जमा हो गई। सुबह 4:00 बजे से पुण्य सलिला सरयू में डुबकियां लगाने के साथ ही मां सरयू का पूजन अर्चन करने के बाद शिव भक्तों ने सरयू जल लेकर सरयू तट के किनारे ही स्थित पवित्र नागेश्वरनाथ मंदिर का जलाभिषेक किया और अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में दर्शन और पूजन किया। सुबह से ही कतार में खड़े होकर शिव भक्तों ने किया बाबा भोलेनाथ का दर्शन,
बताते चलें की धार्मिक नगरी अयोध्या के विश्व प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक का विशेष महत्व माना गया है। आज खासकर सावन मास में इस प्राचीन मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए देश के कोने-कोने से शिव भक्त और कांवड़िए अयोध्या आते हैं। इस वर्ष भी परंपरागत रुप से सावन के पहले सोमवार के मौके पर धार्मिक नगरी अयोध्या में कांवड़ियों की भीड़ नजर आई।
धार्मिक नगरी की गलियां बोल बम के नारों से गूंज उठी हुई वही शिव भक्तों की भीड़ को देखते हुए। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जगह-जगह पर बैरीकेट बनाकर भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था की गई है। अयोध्या के प्रसिद्ध राम की पैड़ी परिसर पर स्थित नागेश्वरनाथ मंदिर में कतारबद्ध होकर भक्त श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और अपने परिवार और स्वयं के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान काफी सुरक्षा रही। इस दौरान एसएसपी सुभाष सिंह बघेल ने अयोध्या का जायजा किया। जबकि अयोध्या
co दयाशंकर सिंह, कोतवाल अरविंद पांडेय, लक्ष्मनघाट चौकी इंचार्ज dp सिंह, नयाघाट चौकी प्रभारी श्री निवास पांडेय आदि क्षेत्र में सक्रिय दिखे।
Next Story
Share it