कानपुर में अखिलेश यादव का 45वां जन्मदिन मनाया गया
BY Suryakant Pathak1 July 2017 12:54 PM GMT

X
Suryakant Pathak1 July 2017 12:54 PM GMT
कानपूर : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव का 45वां जन्मदिन आज यहां मनाया गया। सपा कार्यालय पर आयोजित सादे समारोह में 50 किलो का केक काटा गया। उनके दीर्घायु की कामना की गयी, हालांकि श्री यादव अपना जन्मदिन मनाने सपरिवार लंदन गये हैं। पार्टी कार्यालय में प्रवक्ता संजीव मिश्र ने अखिलेश यादव के जीवन से जुड़े कई संस्मरणों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया।
समाजवादी पार्टी कानपुर के अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद, प्रवक्ता संजीव मिश्र, उपाध्यक्ष राज सिंह यादव, युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव मो फैसल, अभिमन्यु गुप्ता, कीर्ति अग्निहोत्री, जितेंद्र जायसवाल, मो कासिफ नक़वी, अजीत सिंह, शतुल मिश्र, साक़ी आलम आदि मौजूद थे .
Next Story