Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > 1 घंटे तक फोन करने के बावजूद नहीं पहुंची एंबुलेंस, परिजन के कंधे पर हुई महिला की मौत
1 घंटे तक फोन करने के बावजूद नहीं पहुंची एंबुलेंस, परिजन के कंधे पर हुई महिला की मौत
BY Suryakant Pathak30 Jun 2017 2:22 AM GMT

X
Suryakant Pathak30 Jun 2017 2:22 AM GMT
यूपी में महिलाओं की मदद के लिए शुरू की गयी 108 एंबुलेंस के समय से मौके पर न पहुंचने की वजह से मिर्जापुर के मड़िहान सीएचसी के बाहर एक घंटे तक इंतजार के बाद महिला की मौत हो गयी। अंत तक एंबुलेंस सीएचसी पर नहीं पहुंचा। इसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्र के जुड़िया गांव निवासी मजदूर शिवकुमार की 23 वर्षीय पत्नी सबीतर की दोपहर तीन बजे अचानक तबीयत खराब हो गयी।
तबीयत खराब होने पर शिवकुमार उसे टेंपो से कलवारी स्थित एक निजी अस्पताल में ले गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी मड़िहान भेज दिया गया। परिजन उसे सीएचसी मड़िहान लेकर आये। सीएचसी पर पहुंचने पर महिला की हालत गंभीर देख सीएचसी प्रभारी डा. जवाहर पांडेय ने उसे मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनो ने महिला को मंडलीय अस्पताल ले जाने के लिए लगभग चार बजे 108 एंबुलेंस पर फोन किया।
परिजन एंबुलेंस का एक घंटे तक इंतजार करते रहे, पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद परिजन महिला को कंधे पर लेकर बाहर निजी अस्पताल में ले जाने के लिए निकले कि रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। अंत तक एंबुलेंस सीएचसी पर नहीं पहुंची। एंबुलेंस के न पहुंचने से महिला की मौत होने पर स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया। लोगों का कहना था कि समय से एंबुलेंस आ जाती तो महिला की जान बचायी जा सकती थी।
Next Story