Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > सफाई:वीडियो पर मचे बवाल के बाद आजम बोले- कभी आर्मी का मनोबल नहीं तोड़ा
सफाई:वीडियो पर मचे बवाल के बाद आजम बोले- कभी आर्मी का मनोबल नहीं तोड़ा
BY Suryakant Pathak29 Jun 2017 2:09 AM GMT

X
Suryakant Pathak29 Jun 2017 2:09 AM GMT
वायरल हुए वीडियो पर मचे बवाल के बाद समाजवादी पार्टी नेता आजम खां ने सफाई पेश की है। आजम ने बताया है कि उन्होंने कभी भी आर्मी का मनोबल नहीं तोड़ा।
आजम खां ने कहा, 'मैंने कभी सेना का मनोबल नहीं तोड़ा। हमने झारखंड मुक्ति मोर्चा की हथियार बंद महिलाओं के कृत्य के बारे में बयान दिया था। इसे बाद में भारतीय सेना को लेकर हमारे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया।'
गौरतलब है कि आज एक न्यूज एजेंसी द्वारा आजम खां का एक वीडियो जारी किया गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि हथियारबंद महिलाओं ने फौजियों को मारा। लाशों से जिस्म का जो हिस्सा काट कर ले गईं वो हिन्दुस्तान की असल जिंदगी से पर्दा उठाती है। कई लोग फौजियों और बेगुनाहों का सिर काटते हैं। लेकिन इस मौके पर महिला दहशतगर्दों ने फौज के निजी अंगों को काटकर ले गईं।
वीडियो में आजम ने आगे कहा कि महिलाओं को शरीर के किसी और हिस्सों से शिकायत नहीं थी, उन्हें जिस हिस्से से थी वे उसे काटकर ले गईं। यह कितना बड़ा संदेश है कि इसपर पूरे देश को शर्मिंदा होना चाहिए और सोचना चाहिए कि आखिर हम दुनिया को क्या मुंह दिखाएंगे।
बीजेपी सरकार को लिया आड़े हाथों
सपा कार्यकर्ताओ की बैठक में सपा शासन के पूर्व मंत्री मोहम्म्द आजम खां ने सूबे की भाजपा सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज बाकी नहीं रह गई है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वह बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। रामपुर के तोपखाना रोड पर अपने कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं को संबोधिक करते हुए आजम खां बोले की मौजूदा सरकार ने चुनाव के समय किसानों का कर्ज माफ करने का वायदा किया था पर अब जब किसानों के सामने शर्तें रखीं जा रहीं है।
Next Story