दारू पीकर नागिन डांस कर रहा था दूल्हा, भड़क गई दुल्हन
BY Suryakant Pathak29 Jun 2017 2:08 AM GMT

X
Suryakant Pathak29 Jun 2017 2:08 AM GMT
अपनी ही शादी में शराब पीकर दूल्हें को डांस करना भारी पड़ गया। दूल्हा द्वारचार के बाद डीजे पर बज रहे फिल्मी गीतों पर डांस करने लगा। यह देख दुल्हन ने शादी करने से ही इंकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से पंडाल में सन्नाटा पसर गया। सूचना पर आई पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद लेन-देन वापस करने को लेकर समझौता कराया और बारात वापस लौट गई।
चौक कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी के मैरिज लॉन में मंगलवार रात शादी समारोह कार्यक्रम था। रात करीब दस बजे बारात मैरिज लॉन पहुंची। द्वारचार पर बारातियों ने जमकर डांस किया। द्वारचार होने के बाद शराब के नशे में दूल्हा डीजे पर पहुंचा और डांस करने लगा। यह देख लड़की के घरवालों ने ऐतराज जताया। दूल्हे को समझाया लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद नाराज दुल्हन ने शादी से ही इंकार कर दिया। शादी से इंकार की बात सुनकर सभी शांत हो गए। डीजे बंद कर दिया गया। बाराती व जनाती वापस लौटने लगे। दुल्हा-दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच बातचीत होने लगी।
कुछ लोगों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन ने आगे के भविष्य को देखते हुए अपनी बात पर अड़ी रही। पुलिस को सूचना दी गई। थाने से पुलिस पहुंची। रात दो बजे से सुबह साढ़े पांच बजे तक दोनों ही पक्षों के बीच बातचीत हुई, फिर निर्णय लिया गया कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से लिया सामान वापस करेंगे।
Next Story