Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > मोदी जी हथियारों पर ज्यादा भरोसा मत करो, हथियारों से नहीं कानून से देश चलते हैं: आजम
मोदी जी हथियारों पर ज्यादा भरोसा मत करो, हथियारों से नहीं कानून से देश चलते हैं: आजम
BY Suryakant Pathak28 Jun 2017 8:21 AM GMT

X
Suryakant Pathak28 Jun 2017 8:21 AM GMT
रामपुर.सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने मंगलवार देर रात सपा कैम्प कार्यालय में कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- ''हथियारों पर ज्यादा भरोसा मत करो मोदी जी। हथियारों से नहीं बल्कि कानून से देश चलते हैं। हम खतरनाक बातों की तफसील में नहीं जाना चाहते। शायद हम आखिरी पीढ़ी हैं जो अमन की बात कर रहे हैं।''
6 महीने के लिए देश हमें दो
- आजम ने आगे कहा- ''मोदी जी इतना परेशान करोगे तो लोगों को अपनी जिन्दगी से नफरत हो जाएगी, तब क्या होगा? हमारी बुजदिली का इम्तेहान कब तक? हम उन तमाम लोगों की निंदा करते हैं जिन्होंने बेगुनाहों की जान ली है।''
- ''अभी करीब 21 आईपीएस और आईएएस ऑफिसर्स ने लेटर लिखकर मुल्क के एनार्की (अराजकता) की तरफ जाने की बात कही है। एनार्की का लफ्ज बहुत खतरनाक है।''
- आजम ने कहा- सिर्फ 6 महीने के लिए देश हमें दो, हम पार्लियामेंट से कानून पास कराकर हिन्दुस्तान के किसानों का कर्ज माफ करेंगे। हम उन्हें भीख या उनपर एहसान नहीं करेंगे, बल्कि उनकी जेब से निकाले हुए पैसे उन्हें वापस करेंगे।
हिन्दुस्तान का माहौल सबसे ज्यादा बदनसीब
- आजम खां ने कहा, ''हिन्दुस्तान का माहौल सबसे ज्यादा बदनसीब और निंदनीय है। हिन्दुस्तान छह दहाई के बाद अपने रास्ते से हट रहा है। हिन्दुस्तान के सियासतदान बैलेट के बजाए बुलेट का रास्ता इख्तियार करना चाहते हैं।''
- ''जुनैद, नजीब और पहलू खान का कत्ल तो प्रकाश में आ गए, लेकिन आमतौर पर जो ज्यादती हो रही है वो हुक्मरानी नहीं है। जब सिर उतरते हैं तो ताज उतर जाते हैं। बहुत खतरनाक खेल हो रहा है।''
नितीश कुमार ने कश्ती में सुराग किया
- आजम खान ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर नितीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा- ''बदलाव तो अभी आ जाता, लेकिन उस बिहार से जहां से एकता का नारा लगा था वही टूट गया।''
- ''राष्ट्रपति के चुनाव में ही फैसला हो जाता। लेकिन ऐसा शख्स जिसने एकता की शुरुआत की थी उसने ही कश्ती में सुराग कर दिया।''
Next Story