दशरथ महल मंदिर में सजी फूल बंग्ले की झांकी रही आकर्षक
BY Suryakant Pathak25 Jun 2017 10:40 AM GMT

X
Suryakant Pathak25 Jun 2017 10:40 AM GMT
अयोध्या। वासुदेव यादव
बड़ा स्थान राजा दशरथ महल मंदिर में भगवान धनुषधारी की देर शाम बृहद फूल बंग्ले की झांकी सजाई गई। मनोरम झांकी में नाना प्राकर के फूल पत्तियां बरबस ही भक्तों को आकर्षित कर रही थी। उनके बीच युगल सरकार की छविए प्रतिमा व देव विग्रहों को देखकर व उनकी पूजा अर्चनाकर भक्तगण निहाल हो उठे। इस दौरान फूलों में सज रहे है श्री बृंदावन बिहारी और झांकी सजी है लहरदार युगल सरकार की आदि एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुति कर गायकों ने सबका दिल जीत लिए।
इससे पूर्व झांकी का पट खुलने पर मंदिर के परमार्थ गौ संत सेवी महंत बिंदुगद्याचार्य स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य ने 1051 बत्ती की महाआरती की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिले के डीआईजी राकेशचंद्र साहू सपिरवार शामिल रहे और पूजन अर्चन कर अपने जीवन को कृतार्थ किए।
इस दौरान आकाशवाणी के कलाकारों व नामचीन गायकों ने अपने गायन वादन व कत्थक नृत्य से भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदति किए और कार्यक्रम में भक्तों को बांधे रखा। कार्यक्रम में पूरी अयोध्या के संत महंत और हजारों की संख्या में भक्तगण शामिल रहे अरै शाम से लेकर मध्य रात्रि तक फूल बंग्ले में बिराजमान भगवान का दर्शन पूजन कर अपना जीवन धन्य किए। इस दौरान आएं अतिथियों का महंत बिंदुगद्याचार्य स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य जी महराज ने माला पहनाकर व अंग वस्त्र भेंटकर उनका स्वागत सत्कार किए। इस दौरान बृहद पैमाने पर प्रसाद का बितरण किया गया। कार्यक्रम में भक्तिमय गीत संगीत और कत्थक नृत्य से माहौल काफी भक्तिमय रहा।
इस दौरान श्रीराम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदासए महंत राम दिनेशाचार्यए अधिकारी राज कुमारदासए पुजारी रामदासए एमबी दासए डा सुनीता शास्त्रीए डा ममता शास्त्रीए पंजाबी बाबाए पुजारी द्वारिकादासए महंत अवधेशदासए महंत बृजमोहनदासए महंत राम शरणदासए नागा रामलखनदासए रामजीदासए शिव पूजनदासए प्रधान गुरू चरण यादवए झांकी सजाने वाले कलाकार अभिमन्यु श्रीवास्तवए पं विष्णु प्रसाद नायकए पेडा महराज जीए राम बाबू गुप्त आदि शामिल रहे। सुरक्षा की दृष्टिकोण सेे आरजेबी थानाध्यक्ष सुनील मिश्रए कटरा चैकी इंचार्ज विनोद यादवए दरोगा बीपी यादव व दरोगा प्रमोद सिंह आदि मुस्तैद रहे।
Next Story