Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच में आपत्तिजनक वीडियो बनाते पकड़ा गया रेलकर्मी
कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच में आपत्तिजनक वीडियो बनाते पकड़ा गया रेलकर्मी
BY Suryakant Pathak25 Jun 2017 2:00 AM GMT

X
Suryakant Pathak25 Jun 2017 2:00 AM GMT
ट्रेन के एसी कोच में महिला का आपत्तिजनक वीडियो बना रहे रेलकर्मी को यात्रियों ने जमकर पीटा। झांसी रेलवे स्टेशन पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। वह ट्रेन में एसी मैकेनिक का काम करता है।
गोरखपुर से मुंबई जा रही महिला कुशीनगर एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच नम्बर ए-1 की सीट पर सफर कर रही थी। रास्ते में वह ट्रेन के शौचालय में गई थी। रेलवे में एसी मैकेनिक के पद पर तैनात थाणे का रहने वाला सलीम शेख भी कोच में मौजूद था। महिला को जाता देख वह भी पीछे हो लिया और शौचालय के पास पहुंचकर मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। शक होने पर महिला बाहर निकली और सलीम को पकड़ लिया। शोर मचाने पर कोच के अन्य यात्री भी आ गए और आरोपी युवक को पीटना शुरू कर दिया। सलीम मोबाइल से वीडियो डिलीट करने लगा तभी यात्रियों ने मोबाइल छीन लिया। उसे चेक किया गया तो कई महिलाओं के अश्लील वीडियो पड़े थे। इसकी जानकारी झांसी कंट्रोल रूम को दी गई। ट्रेन के झांसी पहुंचने पर यात्रियों ने आरोपी सलीम को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। महिला की तहरीर पर जीआरपी ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story