Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

आइये जानें ! मुलायम सिंह के संसदीय क्षेत्र में कहाँ – कहाँ करेंगे अखिलेश अपनी चुनावी सभाएं

आइये जानें ! मुलायम सिंह के संसदीय क्षेत्र में कहाँ – कहाँ करेंगे अखिलेश अपनी चुनावी सभाएं
X

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मे आजमगढ़ जिले की समाजवादी पार्टी के लिए हमेशा अहमियत रही है। इसी कारण तत्कालीन सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने यहाँ से चुनाव लड़ा और जीता भी। अपने पिता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह का संसदीय क्षेत्र होने के नाते इस जिले की सभी सीटों पर एकतरफा परचम लहराने की अखिलेश यादव की कोशिश है। पांचवे चरण का मतदान समाप्त होने के बाद छठवे चरण के लिए वे यहीं से आज अपने प्रचार की शुरुआत कर रहे हैं। आइये जानें ! वे कहाँ – कहाँ, किस – किस समय अपनी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे ।

पहली चुनावी सभा – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पहली चुनावी सभा का आयोजन आजमगढ़ की फूलपुर पवई विधानसभा मे किया गया है। इस सभा मे उनके पहुँचने का निर्धारित समय 11 बजे है। इस सभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

दूसरी चुनावी सभा – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दूसरी चुनावी सभा का आयोजन आजमगढ़ के दीदारगंज मे किया गया है। इस सभा मे उनके पहुँचने का निर्धारित समय 11 बज कर 45 मिनट है। इस सभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

तीसरी चुनावी सभा – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तीसरी चुनावी सभा का आयोजन आजमगढ़ के मेहनगर लालगंज मे किया गया है। इस सभा मे उनके पहुँचने का निर्धारित समय 12 बज कर 30 मिनट है। इस सभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

चौथी चुनावी सभा – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की चौथी चुनावी सभा का आयोजन आजमगढ़ के मुबारकपुर मे किया गया है। इस सभा मे उनके पहुँचने का निर्धारित समय 1 बज कर 15 मिनट है। इस सभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पाँचवी चुनावी सभा – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पाँचवी चुनावी सभा का आयोजन आजमगढ़ के निजामाबाद मे किया गया है। इस सभा मे उनके पहुँचने का निर्धारित समय 2 बजे है। इस सभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

छठवीं चुनावी सभा – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की छठवीं चुनावी सभा का आयोजन आजमगढ़ के अतरौलिया मे किया गया है। इस सभा मे उनके पहुँचने का निर्धारित समय 2बज कर 45 मिनट है। इस सभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सातवीं चुनावी सभा – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सातवीं चुनावी सभा का आयोजन आजमगढ़ के गोपालपुर सगड़ी मे किया गया है। इस सभा मे उनके पहुँचने का निर्धारित समय 3 बज कर 30 मिनट है। इस सभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

– प्रो. (डॉ.) योगेन्द्र यादव

Next Story
Share it