Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

आइये जानें ! आज अखिलेश यादव कहाँ – कहाँ करेंगे अपनी चुनावी रैली

आइये जानें ! आज अखिलेश यादव कहाँ – कहाँ करेंगे अपनी चुनावी रैली
X

चौथे चरण मतदान भी समाप्त हो चुका है। पांचवें चरण के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पूरी शक्ति लगाते हुये आज कुल 7 चुनावी सभाएं करेंगे । कहाँ-कहाँ करेंगे, इसको जानने के लिए इसे पढ़ें –

पहली चुनावी सभा – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पहली चुनावी सभा महाराजगंज जिले के डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कालेज के ग्राउंड मे आयोजित की गई है। यहाँ उनके पहुँचने का निर्धारित समय 11 बज कर 15 मिनट है। प्रशासन और पार्टी स्तर पर इस सभा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

दूसरी चुनावी सभा - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दूसरी चुनावी सभा महाराजगंज जिले के जहदा बाजार स्थित बाबू सत्यवादी इंटर कालेज ग्राउंड मे आयोजित की गई है। यहाँ उनके पहुँचने का निर्धारित समय 12 बज कर 20 मिनट है। प्रशासन और पार्टी स्तर पर इस सभा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

तीसरी चुनावी सभा - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तीसरी चुनावी सभा कुशीनगर जिले के खड्डा विधानसभा मे किसान इंटर कालेज ग्राउंड मे आयोजित की गई है। यहाँ उनके पहुँचने का समय 1 बज कर 15 मिनट है। प्रशासन और पार्टी स्तर पर इस सभा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

चौथी चुनावी सभा - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की चौथी चुनावी सभा कुशीनगर जिले के कप्तानगंज मे कनौजिया इंटर कालेज मे आयोजित की गयी है। यहाँ उनके पहुँचने का निर्धारित समय 2 बजे है। प्रशासन और पार्टी स्तर पर इस सभा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पाँचवी सभा - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पाँचवी चुनावी सभा कुशीनगर जिले के पावा नगर के महावीर इंटर कालेज मे आयोजित की गई है। यहाँ उनके पहुँचने का निर्धारित समय 2 बज कर 45 मिनट है। प्रशासन और पार्टी स्तर पर इस सभा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

छठी चुनावी सभा - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की छठी चुनावी सभा कुशीनगर मुख्यालय के मालती इंटर कालेज मे आयोजित की गई है। यहाँ उनके पहुँचने का निर्धारित समय 3 बज कर 30 मिनट है। प्रशासन और पार्टी स्तर पर इस सभा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सातवीं चुनावी सभा - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सातवीं और आखिरी चुनावी सभा कुशीनगर के हाटा मे आयोजित की गई है। यहाँ उनके पहुँचने का निर्धारित समय 4 बज कर 15 मिनट पर है। प्रशासन और पार्टी स्तर पर इस सभा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

– प्रो. (डॉ.) योगेन्द्र यादव

Next Story
Share it