Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में अबकी बार त्रिकोणीय चुनावी जंग के आसार

अयोध्या में अबकी बार त्रिकोणीय चुनावी जंग के आसार
X
अयोध्या। फैजाबाद वासुदेव यादव :- श्रीराम नगरी अयोध्या विधान सभा 275 में अबकी बार त्रिकोणीय चुनाव के आसार दिख रहे है। यहा पर सपा प्रत्याशी तेज नारायण पाण्डेय पवनए बसपा बज्मी सिद्धिकी और बीजेपी के वेद गुप्ता के बीच कड़ा त्रिकोणीय मुकाबला अभी दिख रहा है। यहा पर सपाए बसपा और बीजेपी के मध्य कांटे की टक्क्र है। अबकी बार कौन विजई होगा और किसके शिर पर विधायिकी का ताज होगा अभी यह कह पाना मुश्किल है। बहरहाल अभी तक चुनावी आंकड़े में सपा का पलड़ा भारी दिख रहा है। लेकिन बसपा व भाजपा को कम नहीं आंका जा सकता है।
अयोध्या की सीट बीजेपी के लिए प्रतिष्ठित मानी जाती रही है। लेकिन गत चुनाव में सपा के पवन पाण्डेय ने अनवरत 25 वर्षो तक यहा बीजेपी के विधायक रहे लल्लू सिंह को चुनाव हराकर इतिहास रचा था। जबकि बीजेपी को दूसरा और बसपा के वेद गुप्त को तीसरा स्थान मिला था। इस बार वेद गुप्ता ने बीजेपी से अपनी किस्मत आजमा रहे है। ऐसे में बसपा प्रत्याशी बज्मी सिद्धिकी को कम नहीं आंका जा सकता। यहा पर दलित व मुस्लिम समाज का काफी वोट है। अगर बसपा को मुस्लिम व दलित का पूरा वोट मिल जावे तो बसपा का झंडा बुलंद हो सकता है। बहरहाल बसपा से बज्मी सिद्धिकी के आने व बहुजन मुक्ति मोर्चा से साकेत कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष व वरिष्ट सपानेता रहे बंशीलाल यादव के चुनावी मैदान में आने से सपा कमजोर हुई थी। लेकिन इस वोट की पूर्ति कांग्रेस के गठबंधन ने कर दी है।
इस बार अभी तक मतदाताओं के शांत रहने से चुनाव में समीकरण किसी का एक का बनता नहीं दिख रहा हैए अभी तक की स्थित त्रिकोणीय दिख रही है। इसके अलावा वोट कटवा उम्मीदवार भी कई प्रत्याशियों के वोट में सेंध मार रहे है। बहरहाल यहा पर 27 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में सभी प्रत्याशी जनसम्पर्क में जी जान से जुटे है। उनके भाग्य का फैसला 27 को मतदान के उपरांत होगा और विजय की स्थिति 11 मार्च का मतगणना के बाद ही पता चल सकेगी।

Next Story
Share it