Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > असली किसान कभी आत्महत्या नहीं करता, मरे वही किसान हैं जो सब्सिडी चाटते है
असली किसान कभी आत्महत्या नहीं करता, मरे वही किसान हैं जो सब्सिडी चाटते है
BY Suryakant Pathak18 Feb 2017 3:18 AM GMT
X
Suryakant Pathak18 Feb 2017 3:18 AM GMT
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने आत्महत्या करने वाले किसानों पर आपत्तिजनक बयान दिया है। एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मरे वो किसान हैं जो किसान कम और सब्सिडी चाटने का व्यापार ज्यादा करते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के वीडियो के अनुसार शर्मा कहते दिख रहे हैं, "हमने अच्छे-अच्छे पैसे वालों को मरते देखा है लेकिन असली किसान को आज भी लड़ते देखा है मरते नहीं देखा। मरे वे किसान हैं जो किसानी कम बल्कि सब्सिडी चाटने का व्यापार ज्यादा करते हैं। मरे वे लोग हैं जिन्होंने किसानी को बदनाम किया है। उन्होंने सोच लिया कि मेरी खेती है, मैं एक एकड़ जमीन पर 50 क्विंटल गेंहू उगाऊंगा। तू तो क्या भगवान भी आए तो नहीं उगा सकता भाई। हम लोग किसान हैं नहीं उगा सकते लेकिन तुम लोगों ने खेती को भी बदनाम किया है।
बाद में मीडियाकर्मियों से बातचीत में भी शर्मा अपने बयान पर कायम रहे। उन्होंने बताया कि असली किसान कभी आत्महत्या नहीं करता। कुछ लोग जिन्होंने नंबर दो पैसे बनाए, कर्ज उठाया, दारू पी, इन्होंने ही बदनाम किया। वे भोपाल की हुजूर सीट से विधायक हैं। पहली बार नहीं है कि उन्होंने इस तरह का आपत्तिजनक बयान दिया है। इससे पहले भी कई बार वे अपने बयानों के चलते विवादों में रहे हैं।
आपको बता दें कि देश में किसानों की हालत काफी खराब है। इसके चलते देशभर में आत्महत्या करने वाले किसानों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा है। साल 2014 में 5650 किसानों ने सुसाइड की थी और 2015 में यह संख्या बढ़कर 8000 के पार चली गई थी। पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा किसानों ने सुसाइड की है।
Next Story