तीसरा चरण : इन सीटों पर मौजूदा विधायकों की प्रतिष्ठा कसौटी पर
BY Suryakant Pathak17 Feb 2017 2:40 AM GMT
X
Suryakant Pathak17 Feb 2017 2:40 AM GMT
इत्र नगरी कन्नौज..आलू पट्टी वाला फरुखाबाद, इटावा, मैनपुरी वाला इलाका..और अवध का बड़ा हिस्सा। जहां से सबसे ज्यादा दांव , वहीं सबसे ज्यादा सावधानी भी। यह तीसरा चरण है। यहां सपा की बिछाई बिसात पर 55 जीती हुई सीटों में उसके केवल 35 मौजूदा विधायक ही टिकट हासिल कर सके। इन्हें ही साइकिल की सवारी करने का मौका मिला है।
चुनाव आगे बढ़ते हुए अब यूपी के मध्य इलाके में आ पहुंचा है। तीसरे चरण में दर्जन भर जिलों की 69 सीटों पर दो दिन बाद वोट पड़ना है। सपा को अपनी पिछली बार की शानदार कामयाबी को बचाये रखने का कड़ा इम्तहान देना है। इसीलिए खतरा टालने के लिए बीस सिटिंग विधायकों के टिकट काट दिए। सपा ने कांग्रेस को यहां 13 सीटें हवाले की हैं। सातों चरण में यही ऐसा चरण है जहां सपा का सबसे ज्यादा दांव पर लगा है। विधायकों की खराब छवि व दलबदल के कारण सपा ने 20 विधायकों का पत्ता साफ कर दिया है। मुलायम, अखिलेश व ¨डपल के गढ़ में होना है चुनाव : अहम बात यह है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपना प्रचार अभियान भी इसी चरण में शुरू किया है। यहां उनकी व परिवार की प्रतिषठा दांव पर है। सपा परिवार की रार के बीच यहां मुलायम परिवार के अहम सदस्य शिवपाल जसवंतनगर से अपनी ताकत झोंके हैं तो मुख्यमंत्री के लिए परिवार के किले को भाजपा व बसपा से बचाना भी अहम है। मैनपुरी इटावा, औरया तो सपा के पुराने गढ़ हैं कन्नौज तो मुख्यमंत्री के लिए ही नहीं उनकी पत्नी ¨डपल के लिए भी खास है। लखनऊ में मुलायम की छोटी बहू अपर्णा व भतीजा अनुराग की प्रतिष्ठा कसौटी पर है।
मैनपुरी सीट से राजकुमार यादव, भोगांव से आलोक शाक्य, किशन सुरक्षित से बृजेश कठेरिया, करहल से सोबरन सिंह यादवसीतापुर : मोहाली अनूप कुमार गुप्ता, सीतापुर से राधेश्याम जयसवाल , महमूदाबाद से नरेंद्र सिंह वर्मा, सिधौली से मनीष रावत, मिश्रिख सुरक्षित से रामपाल राजवंशी। हरदोई : हरदोई सीट से नितिन अग्रवाल, गोपामऊ से राजेश्वरी देवी, उन्नाव : बांगरमऊ से बदलू खां, सफीपुर से सुधीर कुमार रावत। पुरवा से उदयराज, लखनऊ : बख्शी का तालाब से गोमती यादव, लखनऊ पश्चिम से मो. रेहान नईम, लखनऊ उत्तरी से अभिषेक मिश्र व लखनऊ मध्य से रविदास मेहरोत्र। फरुखाबाद : भोजपुर से अरशद जमाल सिद्दीकी कन्नौज : छिबरामऊ से अर¨वद यादव, तिर्वा से विजय बहादुर पाल, कन्नौज सुरक्षित अनिल कुमार दोहरे,इटावा : जसवंतनगर शिवपाल यादव, औरया : दिबियापुर से प्रदीप कुमार यादव, औरया से मदन सिंह कानपुर देहात : रसूलाबाद सुरक्षित से अरुणा कोरी, भोगनीपुर से योगेंद्र पाल सिंह, बिल्हौर से शिवकुमार बेरिया, बिठूर से मुनींद्र शुक्ला, कल्याणपुर से सतीश कुमार निगम गो¨वदनगर से इरफान सोलंकी बाराबंकी : कुर्सी से फरीद महफूज अहमद किदवई, रामनगर से अर¨वद सिंह गोप, दरियाबाद से राजीव सिंह, हैदरगढ़ सुरक्षित से राममगन रावत
Next Story