जसवंत नगर विधानसभा मे बनी सड़कें मुंबई – दिल्ली की सड़कों से ज्यादा अच्छी है – शिवपाल सिंह यादव
इटावा, अपने बड़े भाई और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की उपस्थिति मे जसवंत नगर के हिन्दू इंटर कालेज मे आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए इस क्षेत्र के प्रत्याशी और सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह ने कहा कि पहले यहां उबड़-खाबड़ सड़के हुआ करती थी लेकिन अब हमने इस क्षेत्र को चारों ओर से जोड़ दिया है। यहां की सड़कें दिल्ली व मुम्बई से कम नहीं है। इसके अलावा किसानों के लिए सिंचाई का पानी देने का काम किया। बिजली भी हमने गांव-गांव तक पहुंचा दी है। इस चुनावी सभा की अध्यक्षता इटावा के विधायक रघुराज सिंह शाक्य ने की। रैली को विधायक भरतना सुखदेवी वर्मा, अमित जानी, पिंटू राणा, राजीव गुप्ता, दीपक मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, राहुल गुप्ता नगर अध्यक्ष सपा जसवंतनगर, राजीव यादव, राजेन्द्र सिंह, आलोक माथुर, मौ. अहसान, नरेन्द्र सिंह,बिहार से राष्टीय कार्यकारिणी सदस्य जय प्रकाश नारायण यादव, मंत्री कुंवर दीक्षित आदि ने भी सम्बोधित किया।
– प्रो. (डॉ.) योगेन्द्र यादव