Janta Ki Awaz
Featured

ठंड से मौत का जिला प्रशासन जिम्मेदार -शिवपाल

केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण लोगों को आज भी रोजगार नहीं मिल पा रहा है। इससे लोग आज भी गरीबी का जीवन जी रहे हैं। यह बातें शास्त्री चौराहे पर कंबल वितरण के दौरान प्रदेश के पीडब्लूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कही। उन्होंने कहा की प्रदेश में यदि किसी भी व्यक्ति की सर्दी और भूख से मौत होती है तो इसका जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा।

केंद्र की नीतियों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण ही लोग आज परेशान हैं। आजादी से पहले हमारा देश काफी आगे था, लेकिन सोने की चिड़िया कहलाने वाला देश आज 139 देशों से पीछे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समाजवादी सरकार ने गरीब, मजदूर और किसानों के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं शुरू की हैं।

दवा, पढ़ाई और सिंचाई की मुफ्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं के लिए नौकरियों की व्यवस्था की है, लेकिन उन्हें इसके लिए टेस्ट तो पास करना ही होगा।

गरीबों का बांटे कंबल
मिरेकल टच इन्फ्राटेक प्रा. लि. (बाबा कंसट्रक्शन एंड डेवलेपर्स) के तत्वावधान रविवार को गरीब को कंबल वितरित किए गए। मुख्य अतिथि प्रदेश के पीडब्लूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कार्यक्रम में छह सौ लोगों को कंबल बांटे।
Next Story
Share it