बृहस्पति का राशि परिवर्तन, जानें किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

धर्माधिपति गुरु चले कर्माधिपति शनि के साथ युति करने
बृहस्पति का राशि परिवर्तन:20 नवंबर से 6अप्रैल 2021 तक गुरु-शनि के कारण देश में हो सकते हैं बड़े बदलाव
देव गुरु बृहस्पति 20 नवंबर को अपनी ही राशि से निकलकर मकर में आ जायेगे। मकर राशि में पहले से ही शनि है। अब 19 नवम्बर से लेकर 6 अप्रैल 2021 तक गुरु और शनि मकर राशि में रहेंगे। शनि का अपनी ही राशि में होना और उसके साथ गुरु का होना नीचभंग राजयोग बना रहा है। उससे पहले ऐसा 1961 में हुआ था। अपनी नीच राशि में आ जाने के बाद बृहस्पति अनिष्टदायक फल तो नहीं देता, लेकिन उसका शुभ प्रभाव कम हो जाता है। बृहस्पति के राशि बदलने के कारण लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार करने वाले लोगों को स्थान परिवर्तन के साथ सुखद संकेत भी मिल सकते हैं। देश मे नौकरियों के रास्ते खुल सकते है । बुद्धि और ज्ञान बढ़ेगा। कुछ नया सीखने को मिलेगा। सेहत संबंधी परेशानियां भी कम हो सकती है। बृहस्पति और शनि की युति बनने से न्याय मिलेगा। जॉब-बिजनेस और अन्य कई मामलों में निष्पक्ष फैसले भी होने के योग बन रहे हैं।
इसके अलावा देश की राजनीति में उथल-पुथल हो सकती है। आर्थिक स्थितियों में भी अनचाहे बदलाव हो सकते हैं। वित्तीय व्यवस्था भी डगमगा सकती है। इससे पहले भी जब गुरु-शनि मकर राशि में 1961 में कुछ इसी तरह की स्थितियां बनी थीं। गुरु को धन और आर्थिक स्थिति का कारक ग्रह माना जाता है इस बार गुरु जो कि लगभग वर्ष 1 राशि मे रहता है लगभग साढ़े चार महीने मे ही राशि परिवर्तन कर 6 अप्रैल लो कुम्भ राशि मे प्रवेश कर जाएगा ।देव गुरु बृहस्पति की यह अतिचारी गति सम्पूर्ण विश्व के लिए अच्छी नही है जनसमस्याएं बढ़ेगी। युद्ध की संभावनाओं को बल मिलेगा ।आर्थिक मंदी होगी लेकिन गुरु शनि का नीच भंग राजयोग नौकरियोंके रास्ते खोल सकता है धर्माधिपति गुरु और कर्माधिपति शनि का ये योग न्यायप्रिय लोगो ,मेहनत करने वाले, आद्यात्मिक लोगो और अपने कार्य को धर्म से जोड़ कर चलने वाले लोगो को करायेगाराशियों पर असर
मेष : धन लाभ होगा। मेहनत का फायदा मिलेगा। दोस्तों से भी मदद मिल सकती है। उत्तम नौकरी या ब्यापारियों को धन लाभ
वृष : धन लाभके योग बन रहे हैं भाग्य भाव का योग शनि गुरु का नौकरी लग सकती है पिता को लाभ
मिथुन : जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। सेहत संबंधी परेशानी होगी। कोई बिगड़ा कार्य बने
कर्क : सेहत में फायदा होगा। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। यात्राएं हो सकती हैं। विवाह की संभावनाएं
सिंह : आर्थिक परेशानी हो सकती है। योजनाएं अधूरी रह सकती हैं। पुत्र की चिंता बढ़ सकती है। शत्रु परास्त होंगे
कन्या : सुख में कमी आ सकती है, लेकिन नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।उत्तम पढ़ाई संतान लाभ
तुला : प्यार में सफलता मिल सकती है। धार्मिक यात्रा होने के योग है जमीन मकान का लाभ का योग
वृश्चिक : तरक्की के योग बन रहे हैं। कामकाज पूरे होंगे। भाई कोलाभ होगा । पराक्रम बढेगा
धनु : सुखद सूचना मिलेगी। रोजमर्रा के कामों से फायदा हो सकता है।धनलाभ होगा
मकर : सफलता के योग बन रहे हैं। लेकिन सेहत संबंधी परेशानी रहेगी। यात्रा के योग भी हैं। कोई बिगड़ा कार्य बनेगा
कुंभ : पेट व गले में बीमारी हो सकती है। संतान की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। ख़र्च बढेगा
मीन : किस्मत का साथ मिलेगा। सम्मान भी बढ़ेगा। संपत्ति लाभ के योग बन रहे हैं आय बढ़ेगी ।।गुप्त शत्रु से सावधान।
पंडित चंद्र प्रकाश अग्निहोत्री ज्योतिष विशारद 9044873296