यह कैसी है पहेली...

Update: 2021-06-14 01:52 GMT

खाते देश का नमक।

बताते उसे ही महान।।

यह कैसी है पहेली।

क्या है आखिर प्लान?

बार बार दोहराते।

संकीर्णता भरी करतूत।।

दुश्मन देश के लिए।

बन खड़े होते दूत।।

बीच बीच में वो।

अक्सर देते बयान।।

ठीक नही हरकत।

लाजिमी उठना सवाल।।

मिलाना सर में सुर।

करना उसका बखान।।

बात बिगड़ सकती है।

आगे से रखे ध्यान।।

अभय सिंह ....

Similar News