महाराष्ट्र में पीएम मोदी बोले- मोहब्बत की दुकान में फेक वीडियो बेचे जा रहे हैं: PM मोदी

Update: 2024-04-30 07:46 GMT



 पीएम मोदी ने कहा कि क्या एक कमजोर सरकार एक मजबूत राष्ट्र बना सकती है? क्या कांग्रेस सरकार भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है? कांग्रेस की केवल एक ही पहचान है - विश्वासघात।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के बीच मंगलवार, 30 अप्रैल को महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने माढा और उस्मानाबाद में रैली की। उस्मानाबाद में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर फेक वीडियो फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हारने से बहुत डरती है। उसे पराजय का भय इतना सता रहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके नकली वीडियो उनके 'मोहब्बत की दुकान' में बेचे जा रहे हैं। वे मोदी के भाषणों और आवाज का उपयोग करके नकली वीडियो बना रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपका जीवन बदलने के लिए दिन रात एक कर रहा हूं। ये इंडी अघाड़ी वाले मोदी को बदलने के लिए पूरी शक्ति लगा रहे हैं। जिनके घोटाले मैंने रोके हैं, वो मोदी से गुस्सा होंगे या नहीं? वो मोदी को गालियां देंगे या नहीं? आजकल ये इसी काम में लगे हुए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि क्या एक कमजोर सरकार एक मजबूत राष्ट्र बना सकती है? क्या कांग्रेस सरकार भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है? कांग्रेस की केवल एक ही पहचान है - विश्वासघात। फिलहाल, उस्मानाबाद में मेरे पति आपका ये स्नेह बता रहा है कि पूरा महाराष्ट्र एनडीए के सुशासन के साथ है। 

Similar News