अयोध्या के रामसेवकपुरम में आयोजित भगवान श्रीराम का तिलकोत्सव कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न कराया गया। उत्सव में वर पक्ष से अयोध्या के मेयर और वधू पक्ष से जनकपुर से नेपाल के मधेश राज्य के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह अपने छह कैबिनेट मंत्रियों के साथ शामिल हुए।
वैदिक रीति रिवाज के साथ तिलकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान लग्न पत्रिका सौंपी गई।
उत्सव में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने महाराजा दशरथ की भूमिका निभाई। इस दौरान महिलाओं ने तिलकोत्सव का गीत गाया।