शशांक मणि को पार्टी उम्मीदवार बनाने पर कुशीनगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

Update: 2024-04-16 13:48 GMT

भगवन्त यादव संबाददाता कुशीनगर

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी को पार्टी द्वारा उम्मीदवार घोषित होने पर कुशीनगर जिला के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मना रहे हैं। मंगलवार को रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर कर उन्हें शशांक मणि त्रिपाठी को शुभकामनाएं देते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्प लिया है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम एक पल भी बैठने वाले नहीं हैं और अबकी बार 400 पार सीटों के साथ नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे।

इस अवसर पर विनोद भारती,विवेकानंद शुक्ल, विश्वरंजन कुमार आनन्द , मार्कण्डेय शाही,मार्कण्डेय दूबे , प्रवीण मिश्र गुंजन,केशवनाथ उपाध्याय, निशांत शुक्ल,भुवनेश्वर त्रिपाठी, महेश रौनियार,धीरज पाठक, देवेश मिश्र,नीरज सिंह बिट्टू, रितिक सिंह गौतम, शैलेन्द्र सिंह, विकास यादव ,अरुण राय, मनीष विश्वकर्मा,अमर पाण्डेय, सुनील दीक्षित, रोहित राय, प्रमोद राय सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Similar News