नई दिल्ली, । पांच साल में पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कर रहे हैं। प्रस्तुत है प्रेस कांफ्रेंस के प्रमुख अंश...
शाह : एक लंबे, सफल चुनाव अभियान की समाप्ति पर कुछ बातें बताने के लिए आपको आमंत्रित किया है
शाह : देश के हर वर्ग तक सरकार की योजनाएं पहुंचे, इसके लिए सरकार ने काम किया है। पांच साल में 133 योजनाएं लाए, हर 15 दिन में एक योजना शुरू की गई, सभी वर्गों में आत्मविश्वास बढ़ाने का काम किया
शाह : भाजपा जनसंघ के समय से और भाजपा के बनने के बाद से संगठनात्मक तरीके से काम करने वाली पार्टी रही है।
शाह : यह आजादी के बाद के चुनावों में भाजपा के नजरिये से सबसे ज्यादा मेहनत करने वाला, सबसे विस्तृत चुनाव अभियान रहा है। इस चुनाव में हमारा अनुभव के अनुसार जनता हमसे आगे आगे रही है। मोदी सरकार फिर से बनाने के लिए जनता का उत्साह भाजपा से आगे रहा है।
शाह : मैं भी चौकीदार पूरे देश भर में चला। हमने संकल्प पत्र को बहुत सुझावों के बाद तैयार किया।
शाह : ये पहला ऐसा चुनाव है जहां विपक्ष की ओर से महंगाई और भ्रष्टाचार चुनाव के मुद्दे नहीं थे।
शाह : हमने 50 करोड़ गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है। उन्हें आधारभूत सुविधाएं देकर एहसास दिया है कि देश के विकास में उनकी भी हिस्सेदारी है।
शाह : देश के सम्मान को बढ़ाने का काम हमारी सरकार ने किया है। पूरी दुनिया में भारत को एक ताकत के रूप में स्थापित करने का काम किया
शाह : मैं बहुत गर्व के साथ कह रहा हूं कि देश की आजादी के बाद सबसे ज्यादा परिश्रमी और विस्तृत चुनाव अभियान हमारे नेता नरेंद्र मोदी जी ने किया है।
शाह: कुल 142 जनसभाओं को मोदी जी ने इस चुनाव में संबोधित किया है और 4 रोड शो भी किए। इन जनसभाओं में अनुमानित 1 करोड़ 50 लाख से ज्यादा लोगों के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी ने संपर्क स्थापित किया।
मोदी: प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं आपका धन्यवाद करने यहां आया हूं।
मोदी: लोकत्रंत की ताकत दुनिया के सामने ले जाना हम सबका दायित्व है। हमें विश्व को प्रभावित करना चाहिए कि हमारा लोकतंत्र कितनी विविधताओं से भरा है
मोदी: चुनाव शानदार रहा, एक सकारात्मक भाव से हुआ। पूर्ण बहुमत वाली सरकार पांच साल पूरे करके दोबारा जीतकर आए ये शायद देश में बहुत लंबे अर्से के बाद हो रहा है।
मोदी: देश को आगे ले जाने के लिए हमने अपना संकल्प पत्र तैयार किया है, जितना हो सके उतनी जल्दी नई सरकार अब कार्यभार संभालेगी।
मोदी: सरकार बनाना जनता ने खुद तय कर लिया है, आखिरी व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचाई
राजनीति के स्तर को लेकर पूछे गए सवाल पर शाह बोले कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कभी भी राजनीति को गंदा करने का काम नहीं किया गया।
पत्रकार के सवाल पर बोले शाह 'पिछले चुनाव में हमारे पर 9 करोड़ कार्यकर्ता थे, अब 11 करोड़ हैं।
शाह: हम तो पूरे देश में चुनाव लड़ रहे है, लेकिन ममता के राज बंगाल में ही क्यों हिंसा होती है। हमारे 80 कार्यकर्ता मारे गए।
शाह: विवादित बयान देने वाले नेताओं को नोटिस भेजा, साध्वी प्रज्ञा के मामले में पार्टी की अनुशासनात्मक कमेटी करेगी फैसला
शाह: भाजपा अपने बूते पर 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। देश के प्रधानमंत्री फिर से मोदी ही बनेंगे और NDA की ही सरकार बनेगी।