जौनपुर। लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर के सपा-बसपा प्रत्याशी त्रिभुवन राम टी.राम का चुनावी दौरा तेज हो चला है। टी.राम जनता के बीच पहुच अपने पार्टी के नीतिया बताते हुए लोगों से जोरदार समर्थन करने की गुहार भी लगा रहे है।
इसी क्रम में आज विधान सभा खड्डा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान का तूफानी दौरा कर रहे है। विधान सभा केराकत क्षेत्र के पतरही, बिन्दे बारी, केराकत बाज़ार व तहसील, खुज्झि मोड़, चन्दवक बाज़ार, रतनुपुर थानागद्दी जनसम्पर्क चल रहा है। टी.राम लोकसभा क्षेत्र में एड़ी से चोटी का जोर लगा कर अपने जांबाज़ कार्यकर्ताओ को साथ लेकर कर रहे हैं, तूफानी जनसंपर्क कर रहे है उनके समर्थन मे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।