सत्ता की ताकत को जनता की हवा उड़ा देगी : अख‍िलेश यादव

Update: 2019-05-04 11:14 GMT

गोंडा,  । जिंदाबाद के नारे और चेहरे की खुशी बता रही है कि पंडित सिंह जीतेंगे। कैसरगंज से बसपा प्रत्याशी की जीत होगी। कोई कितनी भी सत्ता की ताकत लगा दे, लेकिन जनता की ताकत हवा उड़ा देगी। यह बातें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोंडा लोकसभा सीट से प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह पंडित के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

अख‍िलेश यादव ने कहा क‍ि लोकतंत्र में असली ताकत जनता है। गोंडा के लोग हिसाब किताब के पक्के हैं। गठबंधन के बारे में कोई सोच नहीं सकता न जाने कितनो की नींद उड़ा दी है। पूछा, बताओ अच्छे दिन वाले अच्छे दिन लाये क्या? दिल्ली वाले गुजरात से चलकर आये धोखा दिया कि नहींं? साल में कितना झूठ बोला याद है कि नही। यूपी की जनता ने चाय पर भरोसा किया था यह नशा उतरा की नहीं। अब वही लोग चौकीदार बनकर आये हैंं। इनसे पीछा अब मशीन का बटन दबने से ही छूटेगा।

अखिलेश ने पूछा बताओ, चौकीदार की चौकी छीनोगे की नहींं। 2 करोड़ नौकरी वाला झूठ कौन बोल रहा है। उन्‍होंने कहा इनसे बड़ा झूठ बोलने वाला कोई नहींं। पीएम मोदी और सीएम योगी पर कहा, एक चौकीदार तो दूसरा ठोको नीति चला रहा है। कही पुलिस तो कहीं जनता ठुक रही है। 

Similar News