प्रियंका गांधी के नए- नए रंग, संपेरों के बीच पहुंच उठाया आनंद, देखें VIDEO

Update: 2019-05-02 09:54 GMT

नई दिल्ली: चुनावी मौसम में नेता चुनाव प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। वह जनता के बीच जाकर अपनी पैठ जमाने के लिए जी तोड़ मशक्कत कर रहे हैं। इस समय क्या दिन और क्या रात, उनके लिए तो जनता ही उनकी दाता बनी है। सियासतदान, मतदाताओं को इस वक्त किसी तरह बस यह बताने में जुटे हैं कि हम ही हैं जो 5 वर्ष आपकी रहनुमाई पूरे भाव से करेंगे। लेकिन इन सबके बीच कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी कुछ अलग अंदाज में ही जनता के बीच लोकप्रिय बनी हुई हैं।

चुनाव प्रचार में जुटी प्रियंका गांधी इसी क्रम में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में पहुंची हैं। इस दौरान प्रचार करते-करते प्रियंका संपेरा के बीच जा पहुंची। प्रियंका के पहुंचते ही वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। सब प्रियंका के इस नए अंदाज को देखकर वहां मौजूद लोग आशचर्य में पड़ गए। इस दौरान प्रियंका ने संपेरों से बात भी की और कुछ सांपों को हाथ में भी उठाया।


 ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रियंका साधारण रूप में लोगों के बीच पहुंची हो, इससे पहले वह राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में भी वह प्रचार को दौरान वह डीह के शॉप पर पहुंच गई थी। दुकान पर पहुंचकर प्रियंका ने वहां मौजूद लोगों का हालचाल जाना था। इससे पहले वह प्रचार करते-करते वह गांव के बच्चों के बीच जा पहुंची थी।

वायनाड में प्रचार करने के दौरान प्रियंका ने 7 वर्षीय लड़के नाथन से मुलाकात की थी। इसके बाद नाथन के इच्छा के मुताबिक उसकी बात प्रियंका ने कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी से फोन पर करवाई थी। वहीं सहारनपुर जाते वक्त प्रियंका ने रास्ते में ढाबे पर रुककर चाय पी थी। जिसके बाद से उनके नए- नए भूमिका की जनता के बीच काफी चर्चा हो रही है।प्रियंका गांधी का यह नया रूप जनता को कितना भाएगा और वह अपने इन साधारण भूमिका में प्राप्त लोकप्रियता को कांग्रेस पार्टी के लिए वोटों में कितना बदल पाएंगी, इसका जवाब तो 23 मई को ही मिलेगा जब ईवीएम की पेटियां खुलेंगी और मतों की गणना शुरु होगी।

Similar News