सरकार बनी तो खोजवाएंगे चिलम : अखिलेश यादव

Update: 2019-04-30 16:17 GMT

कौशांबी : भाजपा सरकार जनहित में कार्य नहीं कर रही है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सपा और बसपा का गठबंधन हुआ है। गठबंधन देश को नया प्रधानमंत्री देने का कार्य करेगा। 23 मई के बाद केंद्र में गठबंधन की सरकार भी बनेगी। यह बातें मंझनपुर के कादीपुर स्थित गठबंधन की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही।

बोले, किसान व बेरोजगार ठगे जा रहे हैं

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान व बेरोजगार ठगे जा रहे हैं। किसानों को फसल की उपज का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है और न ही ही बेरोजगारों को रोजगार। जनहित के मुद्दे लेकर बसपा-सपा गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहा है और पूर्ण बहुमत से सरकार भी बनाएगा। उन्होंने कहा कि गरीबों के हित के लिए समाजवादी पेंशन व बेरोजगारों के लिए भत्ता देने का इंतजाम सपा कार्यकाल में हुआ था। प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो उसे भी बंद कर दिया गया। भाजपा सरकार की नीति से किसान व बेरोजगार खुद का ठगा महसूस कर रहे हैं। अब समय आ गया है। जनता अपनी तरक्की के लिए सपा-बसपा गठबंधन को वोट करेगी।

अखिलेश बोले, चुनाव के बाद हिसाब देना होगा

कहा कि गठबंधन की सरकार बनने के बाद सबसे पहले किसान व बेरोजगारों के हित में कार्य होगा। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी प्रधान व कोटेदारों को धमकी देते हैं। चुनाव बाद इनको भी हिसाब देना होगा। गठबंधन से पूर्व काबीना मंत्री इंद्रजीत सरोज को प्रत्याशी बनाया है। कौशांबी के विकास में इनका काफी योगदान है। छह मई को होने वाले चुनाव में साइकिल की बटन दबाकर इंद्रजीत सरोज को विजयी बनाएं। उम्मीवार इंद्रजीत सरोज ने भी सांसद बनने के बाद जनहित में कार्य करने का वादा किया। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष खडक ङ्क्षसह पटेल, बसपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र गौतम, अश्वनी ङ्क्षसह, सुभाष चंद्र पटेल, इजहार हुसैन, कप्तान यादव, आनंद मोहन पटेल, शबीह हैदर मीनू, अनवार अहमद, प्रदीप चौधरी, परवेज अहमद, महेताब अहमद आदि मौजूद रहे।

बोले, नहीं वापस आया काला धन

भाजपा ने चुनाव के दौरान काले धन को वापस लाने की घोषणा की थी। इसी को लेकर नोटबंदी भी कराई गई। नोटबंदी से व्यापारियों, किसानों व आम जनता को परेशानी हुई। अब तक काला धन वापस नहीं आया। चुनाव के दौरान किए गए अधिकतर वादे को भाजपा पूरा नहीं कर सकी। जिसकी वजह से जनता परेशान है।

'सरकार बनी तो खोजवाएंगे चिलम'

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्य नाथ जब कार्यालय पहुंचकर गंगा जल से धुलवाया था। चौकी खोजवाने के लिए मेरे आवास तक पुलिस भी भेजी थी। यदि वर्ष 2022 में सत्ता में आए तो बाबा की चिलम खोजवाने का कार्य करेंगे।

Similar News