वीर सम्मान यात्रा : देश परिवर्तन के लिए तैयार

Update: 2019-04-29 15:39 GMT


समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने वीर सम्मान यात्रा के तीसरे चरण के दूसरे दिन लखनऊ मध्य विधानसभा लालबाग़ चौराह, नोवेल्टी चौराहे पर लेकर पहुँचे।भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रथ का स्वागत किया।रथ पर मेरे साथ चल रहे वीर जवान कैप्टेन राजेश और जितेंद्र सिंह फौजी जी ने सभा को संबोधित किया। साथ ही हमारे जवानों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को वाराणसी से जवान तेज बहादुर को सपा से टिकट देकर सेना के प्रति एक बार फिर सम्मान दिखाने के लिए शुक्रिया किया।श्री विकास ने अपने सम्बोधन में कहा की आज देश में गम्भीर संकट की स्थिति पैदा हो गई है।देश की सीमायें सुरक्षित नहीं है।देश के सामने भाजपा की मोदी सरकार ने कई गम्भीर संकट पैदा कर दिए है आज उसी का परिणाम है की किसान और जवान परिवर्तन का निर्णय ले चुका है और महागठबंधन की सरकार बनाने को तैयार है।

Similar News