उन्नाव, । उन्नाव लोकसभा सीट पर कांग्रेस, भाजपा, गठबंधन और प्रसपा समेत कुल 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 21,88,558 मतदाता सोमवार को करने जा रहे हैं। इनमें 11,87,717 पुरुष, 9,72,789 महिला और 102 अन्य मतदाता शामिल हैं। इस संसदीय क्षेत्र में उन्नाव सदर, भगवंत नगर, पुरवा, बांगरमऊ, सफीपुर, मोहान विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इनमें उन्नाव सदर में 3,92,717, भगवंत नगर में 4,02,453, पुरवा में 3,94,355, बांगरमऊ में 3,39,806, सफीपुर में 3,31,505, मोहान में 3,27,722 मतदाता हैं।
लोकसभा क्षेत्र में मतदान के लिए 1653 पोलिंग सेंटर और 2522 बूथ बनाए गए हैं। कांग्रेस ने अन्नू टंडन, भाजपा ने सांसद साक्षी महाराज और सपा-बसपा गठबंधन ने अरुण शंकर शुक्ला को चुनाव मैदान में उतारा हैं, वहीं प्रसपा से सतीश कुमार शुक्ला चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी के बीच सीधे मुकाबले को गठबंधन प्रत्याशी ने दिलचस्प बना दिया है।
भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज
उम्र - 63 वर्ष
शैक्षिक योग्यता - एमए, पीएचडी
आपराधिक मुकदमे - चार एक मुकदमा बाबरी मामले का जो अयोध्या में दर्ज है। और तीन मुकदमे एटा कोतवाली में दर्ज हैं।
राजनीतिक परिचय - भाजपा ने सांसद 1991 में मथुरा से, 1996, 1998 में फर्रुखाबाद से, 2014 में उन्नाव से सांसद से 1999 में सपा से लोकसभा प्रत्याशी फर्रुखाबाद से 2000 में राज्यसभा के लिए सपा से नामांकन 2019 में उन्नाव से भाजपा प्रत्याशी।|
कांग्रेस की प्रत्याशी अन्नू टंडन
उम्र - 61 वर्ष
शैक्षिक योग्यता- स्नातक
आपराधिक मुकदमा - धरना प्रदर्शन के दौरान वर्ष 2018 में उन्नाव स्टेशन पर ट्रेन रोकने का दर्ज हुआ था और विचाराधीन है।
राजनीतिक परिचय- 2009 में उन्नाव से कांग्रेस सांसद 2014 में कांग्रेस की प्रत्याशी चौथा स्थान 2019 में कांग्रेस से प्रत्याशी।
उन्नाव संसदीय सीट : 17.59 लाख वोटर और मैदान में नौ प्रत्याशी
उम्र- 56
शैक्षिक योग्यता - हाईस्कूल
आपराधिक मुकदमे - सपा प्रत्याशी पर बहुचर्चित गेस्ट हाउस कांड समेत कई मुकदमें दर्ज हैं। किसी भी मामले में न्यायालय से सजा नहीं हुई है।
राजनीतिक परिचय- सपा एमएलसी 2009 में बसपा प्रत्याशी उन्नाव से रनर 2014 में सपा प्रत्याशी उन्नाव से रनर 2019 में सपा प्रत्याशी।