कन्नौज में पीएम मोदी की रैली के फौरन बाद, अखिलेश यादव ने डिंपल के साथ फिर एक बार रोड शो किया
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कन्नौज में पत्नी डिंपल के साथ फिर एक बार रोड शो किया। यह रोड शो कन्नौज में पीएम मोदी की रैली के फौरन बाद किया गया। जिसमें डिंपल और अखिलेश यादव एक साथ समाजवादी पार्टी के चुनावी रथ पर नजर आए। तीन दिनों के अंदर अखिलेश यादव पत्नी डिंपल के साथ तीसरी बार कन्नौज पहुंचे हैं।
इससे पहले डिंपल ने कन्नौज में एक रोड शो किया था और मायावती, अजीत सिंह के साथ अखिलेश और डिंपल के साथ एक रैली का आयोजन किया था।
आपको बताते चले की 27 अप्रैल शनिवार शाम को चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी जाएगी। 29 को यूपी की कुछ सीटों पर मतदान होना है। जिसमें कानपुर, कन्नौज, हरदोई, फतेहपुर, सहित अन्य सीटें भी शामिल हैं। मोदी की रैली के ठीक बाद अखिलेश यादव और डिंपल यादव का ये रोड शो कहीं मोदी के सामने उनका चुनावी रंग फीका तो नहीं पड़ा रहा है।
कन्नौज के वोट पर उसका नाम
— Dimple Yadav (@dimpleyadav) April 27, 2019
जिसने किया कन्नौज में काम pic.twitter.com/vtXS03FOAz