इस बार गठबंधन को बहुमत मिलेगा, हमारा स्वास्थ्य दिखाई दे रहा है ना एकदम स्वस्थ है
मुलायम सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार गठबंधन को बहुमत मिलेगा। सभी को इसपर विश्वास है। पत्रकारों ने उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि आपको क्या लगता है हमारे स्वास्थ्य के बारे में? हमारा स्वास्थ्य दिखाई दे रहा है ना।
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को शुक्रवार को संजय गांधी पीजीआई में भर्ती किया गया था। वहां डॉक्टरों ने दिमाग से संबंधित कई जांचें की हैं। बताया गया था कि कुछ दिन पहले उनकी नाक से खून आया था।