मोदी सरकार लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा: - सी0एल0 वर्मा

Update: 2019-04-26 12:43 GMT

बूथ पर कार्यकर्ता रहें सैनिक की तरह मुस्तैद - सी0एल0 वर्मा


लखनऊ : आज बसपा प्रत्याशी सी0एल0 वर्मा ने मलिहाबाद के सलेमपुर पतौरा, बाजनगर, नौबस्ता, पहिया आजमपुर, इमामबाग चैराहा, सैफलपुर, नबीनगर, दतली चैराहा, खड़ौहा, रानी खेड़ा, जिन्दौर, तरौना खालिसपुर आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया और कहा कि पांच वर्ष तक सिर्फ जुमलेबाज वर्तमान सांसद को मोहनलालगंज की सम्मानित जनता ने इस बार नकारने का मन बना लिया है। भाजपा देश को अच्छे दिनों का सपना दिखा कर गुमराह कर रही है। गरीबों के साथ कांग्रेस और भाजपा दोनों ने मजाक किया। यदि आप लोगों ने समझदारी से वोट की चोट नहीं की तो बीजेपी बाबा साहब के संविधान को खत्म कर देगी, निर्णय आप लोगों को करना है। 

मोदी सरकार लोकतंत्र व भारतीय संविधान के संघीय ढांचे के लिए सबसे बड़ा खतरा है और इसका झूठ देश के लोगों को ज्यादा समय तक मूर्ख नहीं बना सकता। भाजपा ने करीब पांच साल के कार्यकाल के दौरान चुनी हुई सरकारों व संविधान के नियमों का कैसा मजाक बनाया है, यह उनके निराशाजनक व निंदनीय ट्रैक रिकॉर्ड को दिखाता है।

श्री वर्मा ने अपने कार्यकार्ताओं से कहा की अब चुनाव अंतिम चरण में है। आप लोगों की जिम्मेदारी है हर बूथ पर पूरी मुस्तैदी के साथ लगकर घरों से वोट डलवाने का काम करें। कार्यकर्ता चुनाव की रीढ़ की हड्डी होता है। कार्यकर्ता बूथ पर सैनिक की तरह मुस्तैद रहें। बूथ कार्यकर्ता को हर घर और हर वोटर की जानकारी होनी चाहिए।

आप सभी घर-घर जाकर मतदाताआंे को जागरूक करे ताकि मतदाता निश्चित रूप से वोट डालने जाये। आज भाजपा सरकार के इरादे ठीक नहीं है वह अपने मन की बात तो करते है लेकिन आप के मन की बात नहीं सुनना चाहते। केन्द्र सरकार की नीति लोकतंत्र को खत्म कर देने की चल रही है, अब फैसला आप के हाथ में है।

Similar News