झांसी : अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- जुमलेबाज है मोदी सरकार

Update: 2019-04-26 08:47 GMT

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को झांसी में चुनावी जनसभा की। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर देश में कोई सबसे ज्यादा जातिवादी पार्टी है तो वो भाजपा है। जो विकास कार्य हमने शुरू किए थे, भाजपा ने उन्हें रोकने का काम किया है। ये सरकार बस जुमलेबाजी करती है।

अखिलेश ने कहा कि समाजवादियों ने सरकार में रहते हुए अपना काम सही तरीके से किया मगर आज केंद्र सरकार की हालत आप सभी जानते हैं। झांसी में सैनिक स्कूल अगर किसी ने बनाया तो वो समाजवादियों ने ही बनाया है। 



Similar News