अयोध्या। गठबंधन सपा प्रत्याशी आनंद सेन यादव को जिताने हेतु अयोध्या के सभी सपा नेता, बसपा व रालोद नेता राम नगरी अयोध्या के विभिन्न वार्डों में कर रहे दिन रात सुबह शाम सघन जन संपर्क मिल रहा जनता जनार्दन का व साधु संतों का भरपूर आशीर्वाद । सपा प्रत्याशी आनंद सेन की चल रही जनपद में लहर, अबकी बार जीतेंगे लाखों वोटों से,इस दौरान वरिष्ट सपा नेता कमलेंद्र प्रताप नारायण पांडेय ने कहा कि अयोध्या में सपा की लहर है, गठबंधन प्रत्याशी आनन्द सेन यादव को जीत लाखो वोटो से होगी। अयोध्या जिला की जनता विकास व परिवर्तन चाहती है। अयोध्या में सपा ने ही सब विकास कराए है, भाजपा तो सिर्फ जुमला पार्टी है। कांग्रेस सफ़ा है। यहां पर सपा की ओर जनता ध्यान लगाएं हुए है। आने वाला समय सपा का है। प्रदेश सचिव मोहम्मद शोएब खान महन्त राम दास जी महाराज महन्त विनोद दास महन्त ब्रह्मचारी जी महाराज मोहम्मद जुनेद चौधरी बलराम यादव बसपा नेता सालिक राम सागर सतीश भारती पप्पू भारती पार्षद लक्ष्मण कनौजिया पहलवान रामदेव यादव बालक राम यादव युवा नेता शक्ति जायसवाल सहित अन्य सभी सपा नेता जनसंपर्क में रहे शामिल।